Varun Dhawan के परिवार को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी, फैमिली के साथ घर छोड़कर भागे थे एक्टर

Varun Dhawan ने अंडरवर्ल्ड से मिली धमकियों से जुड़ा एक परेशान करने वाला अनुभव साझा किया, जिसका असर उनके परिवार की सुरक्षा पर पड़ा। ...और पढ़ें
-1774712705427_v.webp)
वरुण धवन के परिवार को अंडरवर्ल्ड से मिली थी धमकी

फैमिली को घर छोड़कर भागना पड़ा था
दशकों बाद एक्टर ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में 90 के दशक की एक घटना शेयर की, जब उनके परिवार को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी। इस वजह से उन्हें अपना घर छोड़कर एक दिन के लिए कहीं और रहना पड़ा।
स्टाफ ने बता दिया था पता
38 साल के वरुण ने बताया कि उस समय कई सेलेब्रिटीज को इस तरह के फोन आते थे। उनके स्टाफ ने शुरू में उन कॉल्स को हैंडल किया और अनजाने में उनका पता बता दिया, जिससे हालात और भी ज्यादा बिगड़ गए।
एक बातचीत में एक्टर ने बताया, 'हमें भी ऐसे कॉल आ रहे थे। हमें काफी समय से ये कॉल आ रहे थे, लेकिन हमें इसका पता नहीं चला क्योंकि स्टाफ, जो भी कॉल करता था, उससे बहस करने लगता था। स्टाफ ने तो हमारा पूरा पता भी बता दिया था और उस व्यक्ति से मिलने की जगह भी बता दी थी।
-1774712879176.jpg)
डेविड धवन को आया था चेतावनी भरा फोन
उन्होंने आगे बताया कि एक एक्टर ने उनके पिता, फिल्ममेकर डेविड धवन से भी संपर्क किया और उन्हें चेतावनी दी। वरुण ने कहा, 'उन्होंने कहा कि बात अब हाथ से निकल चुकी है और वह व्यक्ति अब कह रहा है कि वह बंदूकें लेकर आएगा, और उसे हमारा पता और ऑफिस का समय भी पता है। जब मेरे पिता ने पूछा कि यह बात किसने कही, तो उसने स्टाफ के एक सदस्य का नाम लिया। इसलिए हमें उस दिन अपना घर छोड़कर कहीं और रहना पड़ा। यह सुनने में मजेदार लगता है, लेकिन असल में यह बिल्कुल भी मजेदार नहीं है'।
-1774712887393.jpg)
वरुण धवन का वर्कफ्रंट
प्रोफेशनली वरुण को आखिरी बार फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) में देखा गया था। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।
इसके बाद वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :