Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए ...', Anurag Dobhal के घर रामनवमी पर आया नन्हा मेहमान, YouTuber हुए इमोशनल

'दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए ...', Anurag Dobhal के घर रामनवमी पर आया नन्हा मेहमान, YouTuber हुए इमोशनल

अनुराग डोभाल के घर पर कई परेशानियों के बाद अब खुशियों ने दस्तक दी है। फेमस यूट्यूबर हाल ही में पिता बने हैं और अपने बेबी की पहली झलक उन्होंने शेयर की ...और पढ़ें




यूट्यूबर अनुराग डोभाल बने पिता/ फोटो- Instagram


रामनवमी पर अनुराग डोभाल के घर आया नन्हा मेहमान


पत्नी रीतिका ने 27 मार्च को दिया बेटे को जन्म


व्हीलचेयर पर संघर्ष करते हुए बेटे से मिलने पहुंचे अनुराग


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स-कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल (UK07 Rider) पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने ही परिवार पर उन्हें मेंटली टॉर्चर करने का गंभीर आरोप लगाया था।


एक जानलेवा हादसे के बाद सुर्खियों में आए अनुराग डोभाल की जिंदगी में कई परेशानियों के बाद अब खुशियों ने दस्तक दी है। यूट्यूबर ने हाल ही में रामनवमी के खास मौके पर अपने घर एक नन्हें मेहमान का स्वागत किया है।
अनुराग डोभाल ने फैंस के साथ बांटी खुशी

अनुराग डोभाल ने कुछ घंटे पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद ही प्यारा और भावुक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी पत्नी रीतिका ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। एक बड़े एक्सीडेंट के बाद अनुराग इस वीडियो में शारीरिक रूप से संघर्ष करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। उनके करीबी उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर उनके बेटे से मिलवाने के लिए अस्पताल लेकर गए।


अनुराग डोभाल ने जैसे ही अपने न्यूबॉर्न बेटे को बाहों में लिया, वह उसकी पहली झलक देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। इस बेहद इमोशनल वीडियो को शेयर करते हुए यूट्यूबर ने कैप्शन में लिखा, "दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए।"


सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं बधाई

सोशल मीडिया पर जैसे ही अनुराग डोभाल ने यह वीडियो शेयर किया, फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "खुशी के दिन लौट आए हैं बाबू भैया... बेटे के जन्म की बहुत-बहुत मुबारकबाद। बस अब आप भी जिंदगी की पॉजिटिव चीजों की तरफ ही देखना।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भोलेनाथ ने आपको बचाया है भैया, अब इस लाइफ की इज्जत करना।"




वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप जल्दी से ठीक हो जाओ, फिर आपको छोटे अनुराग के साथ भी खेलना है।" उनके चाहने वाले कमेंट सेक्शन में लगातार यूट्यूबर के जल्द से जल्द पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]