Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'मनगढ़ंत कहानी फैलाई गई...' Rajpal Yadav ने चेक बाउंस मामले में उगली सच्चाई, फैंस को बताया शुभचिंतक

'मनगढ़ंत कहानी फैलाई गई...' Rajpal Yadav ने चेक बाउंस मामले में उगली सच्चाई, फैंस को बताया शुभचिंतक


राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि कर्ज दोस्ती में लिया गया था और कोई कानूनी कागजात नहीं थे। एक्टर ने कोर्ट में ...और पढ़ें





चेक बाउंस मामले में राजपाल का बयान (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आ गए हैं। इसके बाद से एक्टर लगातार अपने केस के बारे में अपडेट देते रहे हैं। फिर चाहें वो प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए हो या फिर पर्सनल इंटरव्यू।

बाहर कुछ भी कहानी चल रही - राजपाल

राजपाल यादव का कहना है कि कर्ज लेते समय किसी तरह के कोई कानूनी पेपर्स पर साइन नहीं किया गया था और ये कर्ज दोस्ती में दिया गया था जिसे वो धीरे-धीरे चुकाने वाले थे। अब एक्टर ने बताया है कि वहां उनके साथ कोर्ट में क्या हुआ। उन्होंने साफ किया कि बाहर उनके बारे में जो भी कहानियां चल रही हैं वो सारी मनगढ़ंत हैं।




जज के सामने नहीं बहाए आंसू

राजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने जज के सामने कभी आंसू नहीं बहाए और न ही अदालत को बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं। IANS से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि इस तरह के दावे सोशल मीडिया पर पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं और जिन लोगों को मामले की कोई जानकारी नहीं है, उन्होंने इंटरनेट पर तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है।
चेहरा देखकर हंसी आने चाहिए- राजपाल


राजपाल ने कहा कि उनके चेहरे को देखकर सिर्फ हंसी ही झलकनी चाहिए। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया पर चल रही मनगढ़ंत कहानियों पर विश्वास न करें। जो कुछ भी छप रहा है, उसमें से कुछ शुभचिंतकों द्वारा फैलाया जा रहा है, जबकि कुछ ऐसे लोगों द्वारा फैलाया जा रहा है जिन्हें इस विषय की कोई जानकारी नहीं है। वे भी इसी तरह अपना धंधा चला रहे हैं, और मैं सभी का सम्मान करता हूं। राजपाल के चेहरे को देखकर हंसी की एक लहर दौड़ जानी चाहिए; इससे ज्यादा की उम्मीद न करें।”



विशेष बातचीत के दौरान, राजपाल ने यह भी बताया कि मुश्किल दौर में इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उनकी मदद की, हालांकि सोशल मीडिया पर उनके नाम उजागर नहीं हुए। इसी के साथ ही उन्हें अपने परिवार का भी भरपूर समर्थन प्राप्त है।
कब है मामले में अगली सुनवाई?

हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में राजपाल को अंतरिम जमानत दी है। सुनवाई के दौरान, राजपाल के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि एक्टर ने 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा किया है। इसके अलावा, अभिनेता को अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करने को कहा गया। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]