मेरे साथ दुष्कर्म की कोशिश...'Dhurandhar फेम आयशा खान का शॉकिंग खुलासा, शेयर किया ट्रोलिंग का कड़वा सच

आयशा खान ने सेलिब्रिटी होने के नकारात्मक पहलुओं का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें ऑनलाइन यौन उत्पीड़न और हिंसा की धमकियों का सामना करना पड़त ...और पढ़ें
-1772614046672_v.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ जहां पॉपुलर सेलेब्रिटी होने के चलते आपको देश-दुनिया में प्रसिद्धि मिलती है। लोग आपको पूछते हैं, वहीं इसकी कई खामियां भी हैं। कई बार आपको न चाहते हुए ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ खुलासा किया है 'शरारत' फेम एक्ट्रेस आयशा खान ने।
एक्ट्रेस को आए दिन मिलती हैं धमकियां
आयशा ने बताया कि पब्लिक लाइफ में होने और एक महिला सेलिब्रिटी होने के कारण रोजाना किस हद तक यौन उत्पीड़न से लेकर यौन हिंसा की धमकियों से जूझना पड़ता है। एक्ट्रेस ने कहा कि कई बार ट्रोलर्स अपनी हदें पार कर देते हैं और हस्तियों की पोस्ट पर अश्लील कमेंट्स लिख देते हैं। आयशा हाल ही 'किस किसको प्यार करूं 2' और 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में नजर आई थीं।
कपड़ों पर कमेंट करते हैं लोग
मोजो स्टोरी को दिए इंटरव्यू में आयशा ने कहा-'इंस्टाग्राम पर लगभग हर दिन मेरी बॉडी को सेक्शुएलाइज किया जाता है। मैं एक नॉर्मल टॉप भी पहन लूं तो लोगों को दिक्कत होती है। मैं स्कर्ट पहनती हूं, तो भी दिक्कत होती है। मुझे कुछ भी पोस्ट करने से पहले सोचना पड़ता है। अगर मुझे कुछ पहनने या पोस्ट करने से पहले सोचना पड़े, सिर्फ इसलिए कि कोई और मुझे सेक्शुएलाइज करेगा, तो यह वाकई बहुत दुखद स्थिति है।'
जब आयशा से पूछा गया कि क्या उन्हें ऑनलाइन दुष्कर्म की धमकियां मिलती हैं, तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा, 'हां, हर रोज। मैं अभी अपना फोन खोलकर आपको दिखा सकती हूं'। उन्होंने कहा कि पब्लिक फिगर होने के नाते यह समस्या सदियों से चली आ रही है और इंडस्ट्री की हर महिला कभी न कभी इससे गुजरती है।
शेयर किया जिंदगी का सबसे दुखद पल
इस दौरान आयशा ने एक दर्दनाक पल भी शेयर किया। भावुक होते हुए उन्होंने बताया, 'मेरे साथ दुष्कर्म की कोशिश हुई थी। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती, लेकिन कभी-कभी यह जख्म हरा हो जाता है।' उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मिलने वाली धमकियां उस पुराने घाव को कुरेद देती हैं। उन्हें डर होता है कि कहीं वह हादसा दोबारा न हो जाए, खासकर तब जब वह सेट पर होती हैं या कहीं ट्रैवल कर रही होती हैं।
आयशा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी शो 'बलवीर रिटर्न्स' से की थी। बाद में उन्होंने कुछ तेलुगु फिल्मों में काम किया। 'बिग बॉस 17' से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। एक्ट्रेस बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ 'भागम भाग 2' में दिखाई देंगी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :