कौन हैं Mandana Karimi? भारत में नाम कमाया स्टार बनीं, यहीं शादी की; अब क्यों छोड़ना चाहती हैं देश

मंदाना करीमी 37 वर्षीय ईरानी अभिनेत्री हैं, जो भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस और लॉक अप जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई भारतीय फिल्मों ...और पढ़ें
-1772605602852_v.webp)
बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए भारत आई ईरानी अभिनेत्री मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने एक ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि अब उनके लिए भारत देश छोड़ने का समय आ गया है और इसके पीछे उन्होंने अपने कारण भी बताए। यह बयान ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव की स्थिति में आया है।
अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई है। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में मंदाना ने ईरान को लेकर कहा,‘मैं एक ऐसे स्वतंत्र ईरान की कल्पना करती हूं जहां महिलाएं जो चाहें वह कर सकें, जो चाहें वह पहन सकें और जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहें, वहां जा सकें। मैं एक ऐसे ईरान को देखती हूं जो मध्य पूर्व के साथ अच्छे संबंध रखे, जहां हम किसी के लिए खतरा न हों, बल्कि क्षेत्र को मजबूत बनाने वाली राष्ट्र हों।’
उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे ही वे घोषणा करेंगे कि यह शासन खत्म हो गया है, मैं चली जाऊंगी। वैसे भी, मेरे बैग पैक हैं और मैं भारत भी छोड़ रही हूं। यह प्लानिंग है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं भारत से ब्रेकअप कर रही हूं।’
कौन हैं मंदाना करीमी?
मंदाना करीमी का जन्म 19 मई 1988 को ईरान के तेहरान में हुआ। उनके पिता रेजा करीमी एक भारतीय हैं, वहीं मां सबा करीमी ईरानी मूल की हैं। इस वजह से वे आधी ईरानी और आधी भारतीय मूल की हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस के रूप में की थी, लेकिन बाद में मॉडलिंग के लिए इसे छोड़ दिया। साल 2010 में वे मुंबई आ गईं और यहां मॉडलिंग शुरुआत हुई। उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया। वह शाहरुख खान, करीना कपूर, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और शाहिद कपूर जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ कई टेलीविजन विज्ञापनों में दिखाई दीं। साल 2015 में फिल्म 'रॉय' में कैमियो रोल से शुरुआत की। उसी साल बिग बॉस 9 में हिस्सा लिया, जहां वे सेकंड रनर-अप रहीं। इस शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके अलावा उन्होंने भाग जॉनी, क्या कूल हैं हम 3, मैं और चार्ल्स जैसी फिल्मों में काम किया और कुछ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी किए हैं।
उन्होंने 2017 में गौरव गुप्ता से शादी की थी, लेकिन बाद में तलाक हो गया।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :