Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?

पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?



रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट बदल दी गई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण इसे टाल दिया गया ह ...और पढ़ें






एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश (Yash) की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic Release Date) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये मूवी 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने इसे बदलने का फैसला किया है। मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण इसकी रिलीज को 3 महीने आगे बढ़ा दिया गया है।

क्या है फिल्म की नई रिलीज डेट?

अब ये फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होगी। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स 'फार्स फिल्म्स' की सलाह पर, खाड़ी क्षेत्र में सिनेमा संचालन में आ रही रुकावटों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। खाड़ी देश इस फिल्म की ग्लोबल रिलीज के लिए एक बहुत बड़ा बाजार हैं। निर्माता पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र के हालातों पर बारीकी से नजर रखे हुए थे।






यह घोषणा उस समय आई है जब मेकर्स 8 मार्च को बेंगलुरु में देश भर के मीडिया के साथ बड़े पैमाने पर ट्रेलर लॉन्च की तैयारी कर रहे थे। फिल्म का आखिरी प्रमोशनल शेड्यूल भी 19 मार्च की रिलीज के हिसाब से तैयार कर लिया गया था।


जल्द ही रिलीज किया जाना था गाना

फिल्म का पहला गाना 'तबाही' 2 मार्च को रिलीज के लिए तैयार था, लेकिन मेकर्स ने फिलहाल म्यूजिक वीडियो को रोकने और प्रमोशनल रोलआउट पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगाने का फैसला किया है। इसके पोस्ट रिलीज के बाद से ही फैंस की उम्मीदें गाने को लेकर काफी बढ़ गई थीं।

मेकर्स ने क्यो लिया ये फैसला?

KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने वैश्विक दर्शकों के लिए बनाने के दृष्टिकोण से सोचा था। कन्नड़ और अंग्रेजी में फिल्माई गई यह फिल्म देश और दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने के भरोसे के साथ बनाई गई है। सालों की मेहनत के बाद, हम 19 मार्च को इसे आपके साथ साझा करने के लिए उत्साहित थे। हालांकि, वर्तमान अनिश्चितता, विशेष रूप से मिडिल ईस्ट में, एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जो हमारे अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचने के लक्ष्य को प्रभावित करती है।




इसलिए, अपने पार्टनर्स और दर्शकों के हित में, हमने रिलीज को रिशेड्यूल करने का कठिन लेकिन सोच-समझकर फैसला लिया है। हम आपकी समझदारी और धैर्य के लिए धन्यवाद देते हैं और आपके निरंतर प्यार और समर्थन की आशा करते हैं।"'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' अब 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी।


इस फिल्म में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे यश ने लिखा है और गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है। फिल्म को एक साथ कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, साथ ही इसके हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम डब वर्जन भी तैयार किए गए हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]