IPL 2026: KKR को अत्यधिक प्रयोगों से भी बचना होगा, पहले मैच में मुंबई इंडियंस से होगा सामना

केकेआर ने इस बार भी न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों टिम साइफर्ट, एलेन फिन व रचिन रवींद्र, ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन और जिंबाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी क ...और पढ़ें

तेज गेंदबाजों ने बढ़ाई टेंशन।
KKR ने अब तक जीते 3 खिताब
29 मार्च को पहला मैच खेलेगी KKR
वानखेड़े स्टेडियम में होगा यह मैच
विशाल श्रेष्ठ, कोलकाता। भारत को पिछला टी-20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और भारतीय वनडे व टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल। भारतीय क्रिकेट के वर्तमान दौर के इन चमकते सितारों में छिपी संभावनाओं को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने काफी पहले पहचान लिया था और उन्हें टीम में शामिल भी किया था, लेकिन उनका सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाया।
यही खिलाड़ी जब दूसरी टीमों में गए तो खूब चमक बिखेरी। यही बात वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल व न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट समेत कई विदेशी खिलाड़ियों पर भी लागू हुई। केकेआर ने इस बार भी न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों टिम साइफर्ट, एलेन फिन व रचिन रवींद्र, ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन और जिंबाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी को टीम में शामिल किया है।
हालांकि उसके सामने सबसे कठिन चुनौती इन खिलाड़ियों के सदुपयोग की होगी। चौथी बार चैंपियन बनने के लिए नए कोच अभिषेक नायर व कप्तान अजिंक्य रहाणे को सर्वोत्तम अंतिम एकादश के साथ मैदान में उतरना होगा। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि अभिनेता शाहरुख खान की टीम को प्रत्येक सत्र में अत्यधिक प्रयोग करते देखा जाता है। इससे न केवल उसके खिलाड़ियों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है, बल्कि टीम की लय भी बिगड़ती है। उसे इससे भी बचना होगा।
शुभारंभ की जरुरत
पिछले कुछ सत्रों से आरंभिक जोड़ी केकेआर के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। एक समय गौतम गंभीर व राबिन उथप्पा टीम को जबरदस्त शुरुआत दिया करते थे, लेकिन उनके बाद स्थिति बिगड़ने लगी। न तो गेल व गिल चले और न ही क्विंटन डिकॉक व रहमनुल्लाह गुरबाज। वेंकटेश अय्यर भी छाप नहीं छोड़ पाए।
टीम प्रबंधन ने सुनील नारायण से बीच-बीच में पारी की शुरुआत करवाकर देखा। हालांकि कुछ ही मैचों में सफलता मिली। अब देखना है कि एलेन फिन व टिम साइफर्ट केकेआर को इस समस्या से निजात दिला पाते हैं या नहीं। दोनों गत टी-20 विश्वकप की सबसे सफल आरंभिक जोड़ी रहे हैं।
तेज गेंदबाजी चिंता का सबब
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने, हर्षित राणा के घुटने की चोट के कारण आईपीएल से बाहर होने और आकाश दीप व मथिशा पथिराना की इंजरी ने केकेआर खेमे में तेज गेंदबाजी को लेकर चिंता पैदा कर दी है।
टीम प्रबंधन ने जिंबाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को लाकर इन कमियों को दूर करने का प्रयास किया है। हालांकि यह कितना कारगर साबित होगा, यह तो टूर्नामेंट शुरू होने पर ही पता चलेगा। मुजरबानी ने हालिया संपन्न टी-20 विश्व कप में छह मैचों में 13 विकेट चटकाए, जो संयुक्त रूप से सर्वाधिक द्वितीय है।
स्पिन में है दम
कोलकाता का स्पिन विभाग दमदार है। केकेआर के पास सुनील नारायण जैसा अनुभवी स्पिनर है, जो 2012 से टीम का हिस्सा हैं। नारायण अब तक 189 मैचों में 192 विकेट चटका चुके हैं। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती भी हैं, जो आईपीएल में 2023 से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले सत्र में 17 विकेट चटकाए थे। अब युवा रचिन रवींद्र भी टीम का हिस्सा हैं। यह तिकड़ी काफी खतरनाक साबित हो सकती है।
अनुभवी कप्तान
केकेआर के पास अजिंक्य रहाणे के रूप में बेहद अनुभवी कप्तान है, जो सामने से टीम का नेतृत्व करना जानते हैं। वे परिस्थितियों के मुताबिक बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। रहाणे के आईपीएल करियर में 198 मैचों में 5,032 रन है। पिछले सत्र में पहली बार केकेआर की कप्तानी करते हुए उन्होंने 13 मैचों में तीन अर्धशतकों के साथ 390 रन बनाए थे। बेहद अनुभवी मनीष पांडेय भी इसी टीम का हिस्सा हैं, जो मध्यक्रम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह जैसा फिनिशर व कैमरून ग्रीन जैसा उम्दा आलराउंडर भी है।
केकेआर की टीम
अजिंक्य रहाणे(कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम साइफर्ट, रोवमैन पावेल, अनुकूल राय, कैमरून ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, सौरव दुबे, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :