IMDB से 7.6 रेटिंग पाने वाली Vadh 2 ओटीटी पर देगी दस्तक, कब और कहां स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर?

Vadh 2 OTT Release: अभिनेता संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की लेटेस्ट फिल्म वध 2 अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ...और पढ़ें

वध 2 ओटीटी रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
ओटीटी पर कब आएगी फिल्म वध 2
इस प्लेटफॉर्म पर होगी ऑनलाइन स्ट्रीम
आईएमडीबी से मिली धांसू रेटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म वध की सफलता के बाद मेकर्स इसका सीक्वल वध 2 लेकर आए। जिसे इस साल फरवरी के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। क्राइम थ्रिलर के तौर पर ये मूवी हर किसी को पसंद आई, लेकिन कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर वध 2 अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही।
अब वध पार्ट 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर ये मूवी ऑनलाइन कब और कहां रिलीज की जाएगी।
ओटीटी पर कब आएगी वध 2
बीते 6 फरवरी को वध 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया और इसकी कहानी को भी उन्होंने ही लिखा। नीना गुप्ता और संजय मिश्रा वध 2 में मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। ओटीटी रिलीज को लेकर अब वध 2 सुर्खियां बटोर रही है। ओटीटी प्ले प्रीमियम की रिपोर्ट के अनुसार वध 2 को 3 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

अगर आपने अभी तक वध 2 को नहीं देखा है तो अब आप घर बैठे नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं। बेशक ये फिल्म कमर्शियल तौर पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अपने बेहतरीन कंटेंट के तौर पर वध 2 हर किसी की पसंदीदा बनी। गौर किया जाए इस फिल्म की कहानी की तरफ तो इसमें एक पुलिस वाले जेल गार्ड की कहानी को दिखाया गया है,

जिसके ड्यूटी के दौरान जेल से एक बड़ा कैदी रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है। उस कैदी की तलाश और पहले पार्ट के कुछ पहलुओं को इसमें जोड़ा गया है और सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर इसे पेश किया गया है।
वध 2 का कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वध 2 का बजट 10 करोड़ रुपये था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 3 करोड़ से ज्यादा का रहा और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 4.50 करोड़ रहा था। इस आधार पर फिल्म का वर्डिक्ट फ्लॉप रहा और मूवी बजट से 60 प्रतिशत कम ही कमा पाए।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :