Dhurandhar 2 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस की बॉस बनी धुरंधर 2, हफ्तेभर में कमा डाली मोटी रकम

कमाई के मामले में धुरंधर द रिवेंज धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है और हर रोज नई उपलब्धि हासिल कर रही है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
कमाई में अव्वल निकली फिल्म धुरंधर द रिवेंज
सातवें दिन धुरंधर 2 ने किया इतना बिजनेस
रणवीर सिंह की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। कमाई के मामले में रिलीज के पहले दिन से रणवीर सिंह धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा बनाए हुए है और तरह से इस स्पाई थ्रिलर की कमर्शियल परफॉर्मेंस फिलहाल चल रही है, फिलहाल धुरंधर 2 रुकने वाली नहीं है।
रिलीज के सातवें दिन धुरंधर 2 ने धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया है और वीक डे में नया इतिहास लिख दिया है। आइए जानते हैं कि हफ्तेभर में इस मूवी का बिजनेस कैसा रहा है।
धुरंधर 2 ने सातवें दिन किया कमाल
स्पाई थ्रिलर के तौर पर 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म धुरंधर 2 सही मायनों में थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं, यही कारण है जो ये मूवी वीक डे में भी मोटी कमाई करती हुई नजर आ रही है। गौर किया जाए धुरंधर 2 के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अनुमानित 45 करोड़ रहा है।

सैकनिल्क डॉट कॉम के जरिए फिल्म की कमाई के इन ताजा आंकड़ों की जानकारी दी गई है। हालांकि, मंगलवार की तुलना में बुधवार को धुरंधर द रिवेंज का कलेक्शन कम हुआ है। लेकिन अगर कोई मूवी 7वें दिन वर्किंग डे में 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर रही है तो यकीनन तौर पर बॉक्स ऑफिस पर उसने अपनी हुकूमत बना ली है।

इसके साथ ही अब धुरंधर 2 का भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 620 करोड़ के पार पहुंच चुका है। इससे पहले कोई भी हिंदी मूवी रिलीज के पहले सप्ताह में इतनी ज्यादा कमाई नहीं कर सकी है।
ओवरसीज भी धुरंधर 2 का दबदबा
सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रणवीर सिंह की मल्टी स्टारर फिल्म धुरंधर 2 अपना दबदबा कायम किए हुए है। मूवी ने विदेशी मार्केट में अब तक 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है और इतना ज्यादा कलेक्शन करने वाली ये अब पहली हिंदी मूवी बन गई है। ओवरसीज कलेक्शन के मामले में ऐसा कारनामा कोई और मूवी नहीं कर सकी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :