Google की नई तैयारी: Gemini AI में जल्द मिल सकता है 3D 'अवतार' वाला नया फीचर

Google कथित तौर पर एक नए AI फीचर पर काम कर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ये यूजर्स को फास्ट कंटेंट जनरेशन के लिए एक 3D अवतार क्रिएट करने देगा। ...और पढ़ें

Google एक नए AI फीचर पर काम कर रहा है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google कथित तौर पर एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स तेजी से कंटेंट बनाने के लिए अपना 3D अवतार बना सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, ये फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, यहां तक कि उन लोगों के लिए भी नहीं जिन्होंने बीटा टेस्टिंग के लिए साइन अप किया है। इस नए फीचर का नाम 'Avatar' रखा गया है। कहा जा रहा है कि ये उसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा जिस पर Android XR की 'Likeness' कैपेबिलिटी बेस्ड है। इस कैपेबिलिटी को पहली बार दिसंबर 2025 में 'The Android Show' में दिखाया गया था।
Gemini में कथित तौर पर आएगा Avatar फीचर
Android Authority की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माउंटेन व्यू स्थित टेक दिग्गज Google, Gemini में एक नया फीचर बना रहा है, जिसका नाम 'Avatar' है। इस फीचर के होने के सबूत पब्लिकेशन को Google for Android एप के वर्जन 17.11.54.sa.arm64 के Android Application Package (APK) टियरडाउन प्रोसेस के दौरान मिले। खास बात ये है कि ये फीचर एप के कोड के अंदर मिला था और अभी किसी भी यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है।

पब्लिकेशन ने इस फीचर से जुड़े कई स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि 'Avatar' अभी एक्टिव नहीं है, क्योंकि इसे सर्वर-साइड एक्टिवेशन की जरूरत है। स्क्रीनशॉट में एक इंट्रो स्क्रीन, फीचर डिटेल और एक ऐसी स्क्रीन दिखाई देती है जो यूजर को ये बताती है कि Avatar कैसे बनाया जाए।
दिलचस्प बात यह है कि Android Authority ने बताया कि इंट्रो पेज पर फीचर की डिटेल, Google द्वारा अपने Android XR प्लेटफॉर्म के लिए डेवलप किए गए 'Likeness' फीचर से मेल खाता है। इसका मकसद यूजर के ऑनलाइन मीटिंग या वीडियो कॉल के दौरान उनका एक डिजिटल अवतार बनाना था।
हालांकि, ऐसा लगता है कि शब्दों में समानता होने के बावजूद, 'Avatar' का इस्तेमाल काफी अलग है। बताया जा रहा है कि इस फीचर का मकसद यूजर्स को तेजी से कंटेंट बनाने में मदद करना है। कोड के एक हिस्से में कथित तौर पर इस फीचर का जिक्र इस तरह किया गया है: 'अपने प्रॉम्प्ट में @me या @%s टाइप करके, अपने बनाए गए किसी भी फ्रेम में खुद को जोड़ें।'
इसका मतलब है कि जब भी यूजर अपनी कोई Nano Banana-पावर्ड इमेज बनाना चाहेगा, तो उसे हर बार अपनी सेल्फr अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी; इसके बजाय, वह Avatar के लिए सेव किए गए डेटा का इस्तेमाल करके वही इमेज बना सकेगा। ये अभी साफ नहीं है कि क्या इसी तरीके का इस्तेमाल करके Veo AI मॉडल्स के जरिए AI वीडियो भी बनाए जा सकेंगे।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :