Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

9,020mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo T5 Pro? 144Hz रिफ्रेश रेट और 90W फास्ट चार्जिंग भी

9,020mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo T5 Pro? 144Hz रिफ्रेश रेट और 90W फास्ट चार्जिंग भी

वीवो जल्द ही अपनी T-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro लॉन्च कर सकता है। इस फोन में 9,020mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 1.5K AMOLED ड ...और पढ़ें





9,020mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo T5 Pro? 144Hz रिफ्रेश रेट और 90W फास्ट चार्जिंग भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में अपनी T सीरीज का एक नया फोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Vivo T5x 5G के नाम से पेश किया था। इसी कड़ी में अब कंपनी एक और नया T सीरीज फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जी हां, अब कंपनी Vivo T5 Pro के नाम से नया फोन लेकर आ सकती है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस के कुछ शुरुआती डिटेल्स भी सामने आ गए हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं...

Vivo T5 Pro जल्द होगा लॉन्च

टिप्सटर योगेश बरार ने Vivo T5 Pro कहे जा रहे डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन इस पोस्ट से एक मोटा-मोटा अंदाजा मिल जाता है कि ये फोन किन खास फीचर्स से लैस हो सकता है।

बताया जा रहा है कि बड़ी बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस फोन में 9,020mAh की बैटरी हो सकती है। आजकल कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने डिवाइस में बड़ी-बड़ी बैटरियां ऑफर कर रही हैं, तो इसलिए ये कोई हैरान करने वाली बात नहीं है।
144Hz रिफ्रेश रेट और फास्ट चार्जिंग

यह भी कहा जा रहा है कि डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसका मतलब है कि भले ही बैटरी बड़ी हो, लेकिन इसे चार्ज होने में उतना ज्यादा टाइम नहीं लगेगा, जितना आप सोच रहे होंगे। सामने की तरफ फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।


इससे पता चलता है कि आपको फोन में एक शार्प स्क्रीन मिलेगी, जिसके साथ स्क्रॉलिंग और एनिमेशन भी काफी स्मूद होंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फोन से जुड़ी डिटेल्स जल्द ही सामने आएंगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]