Apple का मास्टरस्ट्रोक: जॉब्स की सोच, कुक की रणनीति और अब सबसे सस्ते iPhone 17e समेत आ रहे ये प्रोडक्ट्स

Apple इस महीने एक बड़े लॉन्च वीक की तैयारी में है, जहां कंपनी Steve Jobs की सोच को आगे बढ़ाते हुए किफायती प्रोडक्ट्स पेश करेगी। इसमें सबसे सस्ता iPhon ...और पढ़ें
-1770702760821-1772352935730_v.webp)
जॉब्स की सोच, कुक की रणनीति और अब सबसे सस्ते iPhone 17e समेत आ रहे ये प्रोडक्ट्स

टेक वर्ल्ड में जब भी इनोवेशन की बात होती है, तो Steve Jobs का नाम सबसे पहले लिया जाता है। जी हां, उन्होंने टेक्नोलॉजी को आम लोगों के करीब लाने का जो सपना देखा था, वही सोच आज भी Apple की स्ट्रेटेजी में साफ दिखाई देती है। अब उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए Apple इस महीने एक बड़े लॉन्च वीक की तैयारी कर रहा है, जहां कंपनी अपना न सिर्फ अब तक का सबसे किफायती iPhone 17e पेश कर सकती है बल्कि इसके साथ ही एंट्री-लेवल iPad और सस्ता मैकबुक भी लॉन्च हो सकता है।
Steve की वापसी से नई ऊंचाइयों पर पहुंचा एप्पल
बता दें कि 24 फरवरी 1955 को जन्मे स्टीव जॉब्स ने 1976 में Steve Wozniak के साथ मिलकर Apple की स्थापना की थी। Apple II से शुरू हुई यह यात्रा iMac, iPod, iPhone और iPad तक कब पहुंच गई पता ही नहीं चला। इसने आज पूरी टेक इंडस्ट्री का चेहरा ही बदल दिया है।
हालांकि 1985 में Steve को कंपनी छोड़नी पड़ी, लेकिन 1997 में उनकी वापसी ने एप्पल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। जॉब्स का फोकस हमेशा से ही इस बात पर रहा है कि टेक्नोलॉजी सिर्फ अमीरों या एक्सपर्ट्स के लिए न रहे, बल्कि हर आम इंसान इसका इस्तेमाल कर सके।
सोमवार से शुरू होगी बड़ी घोषणाएं
हाल ही में कंपनी के मौजूदा CEO Tim Cook ने संकेत दिए हैं कि मार्च की शुरुआत में एप्पल के कई नए प्रोडक्ट्स आने वाले हैं। एक टीजर पोस्ट में उन्होंने लिखा 'A big week ahead. It all starts Monday morning!' जिससे ये तो साफ है कि इस बार कोई बड़ा स्टेज इवेंट नहीं होगा, बल्कि प्रेस रिलीज और प्रोडक्ट वीडियो के जरिए एक के बाद एक नए प्रोडक्ट्स पेश किए जाएंगे।
आ रहा है सबसे सस्ता iPhone 17e
रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च वीक का मुख्य आकर्षण iPhone 17e हो सकता है, जिसे एप्पल का सबसे सस्ता iPhone बताया जा रहा है। इतना ही नहीं एप्पल iPad और MacBook में भी सस्ती रेंज पर फोकस कर रहा है रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नया iPad Air, M4 चिप के साथ, एंट्री-लेवल iPad में A18 या A19 प्रोसेसर और छात्रों के लिए 599 से 699 डॉलर की कीमत वाला नया लो-कॉस्ट MacBook पेश कर सकती है।
इसके अलावा Mac Studio या नया Studio Display भी लॉन्च हो सकता है। जबकि सस्ता MacBook A18 Pro चिप के साथ आ सकता है और येलो व ग्रीन जैसे नए रंगों में उपलब्ध हो सकता है। एप्पल का ये कदम आज भी कहीं न कहीं स्टीव जॉब्स की उस सोच की याद दिलाता है, जिसमें टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना कंपनी की प्रायोरिटी थी।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :