Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: सेमीफाइनल में कौन किससे भिड़ेगा? यहां देखें पूरा शेड्यूल और तारीखें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: सेमीफाइनल में कौन किससे भिड़ेगा? यहां देखें पूरा शेड्यूल और तारीखें



ICC Men's T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर है। इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने से ...और पढ़ें






T20 World Cup Semi Final Schedule: टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल का शेड्यूल

HIGHLIGHTS

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का आज आखिरी मैच


टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में कौन-कौन सी टीमें पहुंची?


टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल के मैच कहां खेले जाएंगे?


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Men's T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने सबसे निर्णायक और रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में नॉकआउट की रेस अब अंतिम पड़ाव पर है। दुनिया की तीन दिग्गज टीमें, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब फैंस की नजरें उस चौथी टीम पर टिकी हैं, जिसके लिए आज सुपर-8 के एक 'हाई-वोल्टेज' मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी।

T20 World Cup Semi Final का शेड्यूल

गत विजेता इंग्लैंड ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। वहीं चोकर्स का टैग हटाने को बेताब साउथ अफ्रीका ने भी टूर्नामेंट में अजेय फॉर्म दिखाया है। केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड ने भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। लेकिन, असली रोमांच तो ग्रुप के उस आखिरी स्पॉट को लेकर है, जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाला मैच किसी ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ से कम नहीं है।



ईडन गार्डन्स में करो या मरो मैच आज

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी, तो समीकरण बिल्कुल साफ होंगे। यानी कि मैच 'जीतोगे तो आगे जाओगे, हारोगे तो बाहर हो जाओगे'। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए ये मैच साख की लड़ाई है। दूसरी ओर, घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठा रही वेस्टइंडीज की टीम अपने विस्फोटक अंदाज से भारत का खेल बिगाड़ने की पूरी क्षमता रखती है।

T20 विश्व कप 2026 मैच के सेमीफाइनल का शेड्यूल

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों की तारीखों की भी पुष्टि कर दी है-

पहला सेमीफाइनल: 4 मार्च 2026, बुधवार, 7 बजे रात, कोलकाता


दूसरा सेमीफाइनल: 5 मार्च 2026, गुरुवार, 7 बजे रात, मुंबई



फाइनल मैच: 8 मार्च 2026
T20 WC 2026 Semi Final Teams

इंग्लैंड


साउथ अफ्रीका


न्यूजीलैंड


TBP (भारत या वेस्टइंडीज में से कोई एक)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड की टीम मौजूदा टी20 विश्व कप में ग्रुप-2 से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। दो बार की टी20 चैंपियन रही इंग्लैंड ने अहम मैचों में जीत हासिल की। श्रीलंका पर 51 रन की जीत , पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत और न्यूजीलैंड पर 4 विकेट की जीत हासिल कर इंग्लिश टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

साउथ अफ्रीका की टीम ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी। अफ्रीकी टीम ने भारत और वेस्टइंडीज पर जीत के बाद सेमीफाइनल का टिकट कटाया। आज उनका सामना सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे से होना है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी। ग्रुप-2 से उन्होंने सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
आज मिलेगी चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम

ग्रुप-1 से भारत या वेस्टइंडीज की टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इन दोनों का मैच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल से कम नहीं होगा।
T20 World Cup Semi Final का फॉर्मेट

टूर्नामेंट के नियम के अनुसार-

ग्रुप-2 की विजेता टीम का सामना ग्रुप-1 की रनर-अप टीम से होगा।

ग्रुप-1 की विजेता टीम का सामना ग्रुप-2 की रनर-अप टीम से होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]