एलन मस्क का नया विजन, ‘काम से दिलाएगा आजादी’ या नौकरियों पर खतरा?

एलन मस्क का मानना है कि भविष्य में ह्यूमनॉइड रोबोट रोजमर्रा के कई काम संभाल लेंगे, जिससे इंसानों को नियमित नौकरियों से आजादी मिलेगी। उनकी कंपनी टेस्ला ...और पढ़ें

एलन मस्क का नया विजन, ‘काम से दिलाएगा आजादी’ या नौकरियों पर खतरा? (Image Generated Using Grok AI)
मस्क का विजन: ह्यूमनॉइड रोबोट दिलाएंगे इंसानों को काम से आजादी।
टेस्ला का ऑप्टिमस रोबोट संभालेगा फैक्ट्री और घरेलू कार्य।
AI-रोबोटिक्स से कुछ नौकरियां प्रभावित, नए रोजगार भी पैदा होंगे।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेक उद्यमियों में शामिल एलन मस्क ने भविष्य की ऐसी झलक दिखाई है, जिसने काम और रोजगार को लेकर नई बहस छेड़ दी है। जी हां, मस्क का कहना है कि आने वाले सालों में इंसानी रोबोट यानी ह्यूमनॉइड मशीनें रोजाना के कई काम संभाल लेंगी। इससे इंसानों को रेगुलर जॉब से आजादी मिल जाएगी।
दरअसल, मस्क की कंपनी Tesla, Inc इन दिनों ऑप्टिमस नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार कर रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि y रोबोट फैक्ट्री से लेकर घर के कई तरह के काम संभाल लेंगे। मस्क का कहना है कि फ्यूचर में ऐसे रोबोट भारी संख्या में तैयार किए जाएंगे और ये इंडस्ट्रीज में मजदूरों की कमी को पूरा करेंगे। चलिए पहले जानते हैं कि क्या है मस्क का विजन...
क्या है एलन मस्क का विजन?
मस्क का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और रोबोटिक्स मिलकर ऐसी व्यवस्था तैयार कर सकते हैं, जहां इंसानों को मुश्किल, रिपिटेटिव काम या जोखिम भरे काम नहीं करने पड़ेंगे। साथ ही उनका ये भी कहना है कि अगर प्रोडक्शन और सर्विसेज का बड़ा हिस्सा मशीनें संभाल लेंगी तो लोगों के पास क्रिएटिव और पर्सनल लाइफ के लिए ज्यादा टाइम होगा।
हालांकि एक्सपर्ट्स का एक वर्ग इस दावे को लेकर सतर्क है। उनका कहना है कि रोबोटिक्स और AI इंडस्ट्रीज में बदलाव लाएंगे, लेकिन पूरी तरह काम से मुक्ति निकट भविष्य में संभव नहीं दिखती। अब सवाल ये है कि क्या इससे रोजगार पर असर पड़ेगा? चलिए ये भी जानते हैं..
क्या रोजगार पर पड़ेगा असर?
टेक्निकल एक्सपर्ट्स के कहना है कि ह्यूमनॉइड रोबोट फैक्ट्रियों, वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स और खतरनाक एनवायरनमेंट वाले एरिया में तेजी से जगह बना सकते हैं। इससे कुछ आम नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। जबकि दूसरी तरफ इससे AI और रोबोटिक्स से जुड़े नए रोजगार भी पैदा होने की संभावना है।

Post A Comment
No comments :