Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमेरिका ने ईरान के सामने रखी थी ये 15 शर्तें, लिस्ट में होर्मुज जलडमरूमध्य भी शामिल

 अमेरिका ने ईरान के सामने रखी थी ये 15 शर्तें, लिस्ट में होर्मुज जलडमरूमध्य भी शामिल


अमेरिका ने ईरान के साथ जारी युद्ध समाप्त करने के लिए 15 शर्तों का एक विस्तृत प्रस्ताव रखा, जिसे ईरान ने 'अत्यधिक' बताकर ठुकरा दिया है। ...और पढ़ें




अमेरिका की 15-सूत्रीय शर्तें (फोटो-रॉयटर्स)


अमेरिका ने ईरान को युद्धविराम के लिए 15 शर्तें दीं।


ईरान ने इन शर्तों को 'अत्यधिक' बताकर ठुकरा दिया।


शर्तों में परमाणु सुविधा नष्ट करना और होर्मुज खोलना शामिल।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने के लिए एक विस्तृत 15 शर्तों के साथ एक प्रस्ताव रखा। हालांकि, ईरान ने ट्रंप का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष ने न केवल दोनों देशों को भारी नुकसान पहुंचाया है, बल्कि वैश्विक बाजारों और ऊर्जा आपूर्ति पर भी गंभीर असर डाला है। आइए जानते हैं अमेरिका ने ईरान के सामने किन 15 शर्तों को रखा है।

अमेरिका की 15-सूत्रीय शर्तें30 दिनों का युद्धविराम।
नतान्ज, इस्फहान और फोर्डो में ईरान की परमाणु सुविधाओं को नष्ट करना।
भविष्य में कभी परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा।
ईरान की ओर से परमाणु हथियार विकसित न करने की स्थायी प्रतिबद्धता।
संवर्धित यूरेनियम के भंडार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को सौंपना।
ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे की IAEA द्वारा पूर्ण निगरानी और देश के भीतर यूरेनियम संवर्धन पर रोक।
क्षेत्रीय प्रॉक्सी के लिए ईरान का समर्थन समाप्त करना।
क्षेत्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर ईरान के हमलों को रोकना।
होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना।
ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंधों को हटाना और संयुक्त राष्ट्र के 'स्नैपबैक' तंत्र को समाप्त करना।
ईरान के बुशेहर परमाणु संयंत्र में बिजली उत्पादन के लिए अमेरिका का समर्थन।
ईरान को घरेलू स्तर पर यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) रोकने के लिए कहा गया है।
ईरान की मिसाइलों की संख्या और उनकी रेंज सीमित करने की मांग की है।
बिजली उत्पादन के लिए सहयोग देने की भी पेशकश की है।
संयुक्त राष्ट्र के ‘स्नैपबैक मैकेनिज्म’ को समाप्त करने का वादा किया गया।
ईरान क्या चाहता है?

रॉयटर्स के अनुसार, प्रेस टीवी ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि बुधवार को ईरान ने अमेरिका के प्रस्तावों को 'अत्यधिक' बताया और कहा कि वह ट्रंप को युद्ध समाप्त होने का समय तय करने की अनुमति नहीं देगा।


ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हो रही है और उसने अमेरिका की मांगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उसके सैन्य नेतृत्व ने बातचीत से साफ इनकार कर दिया है, खासकर पिछली बातचीत के चरणों के दौरान बार-बार हुए हमलों के बाद।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]