इंदौर गेर में उमड़ा रंगारंग सैलाब, मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे, भाजपा संगठन महामंत्री भी शामिल

रंगपंचमी पर गेर
HIGHLIGHTS75 साल की हो रही इंदौर की गेर। तीन गेर और एक फाग यात्रा निकलेगी।
3.5 किमी लंबे गेर मार्ग पर हर चेहरा नजर आएगा लाल-गुलाबी। 5 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान।
6 घंटे चलेगा रंगों से भिगोने का दौर। 60 से ज्यादा वाहन होंगे शामिल। नौ इमारतों से 130 से ज्यादा लोग निहारेंगे गेर
सालों पुरानी परंपरा को निभाते हुए शनिवार को शहरवासी रंगपंचमी पर गेर में रंगों से सराबोर होंगे। सुबह 10 बजने के साथ ही आसपास विभिन्न हिस्सों से लोगों का हूजुम शहर की हृदयस्थली राजवाडा पर उमड़ने लगा। रंगपंचमी की गेर में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव करीब दोपहर 12 बजे पहुंचे।

View this post on Instagram
A post shared by Nai Dunia (@nai__dunia)
इनमें बड़ी संख्या युवाओं की है, जो रंग गुलाल उड़ाते हुए झूम रहे थे। राजवाड़ा पर डीजे की धून पर नाचते-झूमते सभी मस्ती में डूबे नजर आ रहा हैं। सभी युवा यहां परंपरागत गेर के इंतजार में थे। सबसे पहले शीतलामाता बाज़ार पर फाग यात्रा पहुंची। इसके बाद राजवाड़े पर रसिया ग्रुप की गेर पहुंची।

राधाकृष्ण फागयात्रा में भाग लेने के लिए भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा आए। विधायक मालिनी गौड़ ने स्वागत किया।

इंदौर गेर में सीएम के आने का इंतज़ार, उससे पहले हजारों लोग जुटे। सीएम व वीआइपी के लिए विशेष वाहन। साथ चलेगी राम मंदिर की प्रतिकृति वाली झांकी।

सुरक्षा को देखते हुए इंदौर पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेटिंग की है। इस कारण यहां पहुंचने वाले लोगों को कुछ परेशानी भी हो रही है। हालांकि राजवाड़ा से लगी सड़कों पर 11 बजे तक पिछले साल जैसा माहोल नहीं है। सड़कें खाली दिखाई दे रही थी।

सीएम की सुरक्षा के कारण गेर मार्ग पर घरो के ओटलों पर लोग खड़े नही रह सकते। पुलिस ने हटाया।

गेर में चढ़ा चुनावी रंग
फाग यात्रा के गायक ने की वोट की अपील। बोले वोट किसे देना नही बताऊंगा लेकिन जो राम का नही वो काम का नही।

शहर के मध्य में दोपहर दो बजे तक रंगों का जादू बिखरेगा। यह पहला मौका है जब गेर में प्रदेश के मुखिया भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को नृसिंह बाजार में बद्रीनारायण मंदिर में आरती-पूजन कर हिंद रक्षक की फाग यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में शामिल आराध्य के रथ को भी खींचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री संगम कार्नर की गेर में शामिल होकर शहरवासियों पर गुलाल व पिचकारी से रंगों की बौछार करेंगे। इस बार गेर में सबसे पुरानी 75वें साल निकाली जा रही टोरी कार्नर की गेर नहीं निकलेगी, लेकिन 70 साल से निकल रही संगम कार्नर का अनुभव भी किसी से कम नहीं है। रसिया कार्नर और मारल क्लब की मिसाइलें रंगों की बौछार करेंगी। हाइड्रोलिक मशीन से गीला-सूखा रंग उड़ाया जाएगा।

इस बार राधाकृष्ण फाग यात्रा में अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र रहेगी। गेर आयोजन का दस्तावेजीकरण, फोटो व वीडियो बनाकर अगले वर्ष यूनेस्को में इंदौर की इस परंपरा को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में दर्ज करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस बार जिला प्रशासन ने गेर मार्ग पर नौ इमारतों की छतों पर 130 लोगों के बैठकर देखने का इंतजाम किया है। गेर मार्ग पर एक मंच ऐसा भी होगा जहां से साधु-संतों की अगवानी होगी। मुख्यमंत्री गेर के बाद बाणगंगा क्षेत्र में कृष्ण रासरंग फाग यात्रा में शामिल होंगे।
रंगपंचमी पर गेरHIGHLIGHTS75 साल की हो रही इंदौर की गेर। तीन गेर और एक फाग यात्रा निकलेगी।

Post A Comment
No comments :