मुरैना में बारिश के साथ गिरे ओले, टीकमगढ़, छतरपुर और दतिया के साथ भिंड में भी गिरा पानी

बारिश के बीच मुरैना जिले में ओलावृष्टि भी हुई।
शुक्रवार को चंबल और बुंदेलखंड के जिलों में चिलचिलाती धूप के बीच मौसम अचानक से बदल गया। पहले धूलभरी आंधी चली, इसके बाद कइयों गांवों में तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई।
मुरैना जिले में मौसम की मार ने एक बार फिर किसानों की मेहनत बर्बाद कर दी, खेतों में पक कर कटने को तैयार खड़ी फसल चादर की तरह बिछ गई। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से अंबाह, दिमनी, खड़ियाहार व माता बसैया क्षेत्र के 15 से ज्यादा गांवों में गेहूं, सरसों और चना की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कइयों गांवों में गेहूं की फसल को 80 फीसद से ज्यादा नुकसान माना जा रहा है। वहीं दतिया जिले के उनाव व पिपरौआ में चने के आकार के ओले गिरने की खबर है।
दतिया, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश तो भिंड में हुई बूंदाबांदी
छतरपुर जिले में शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे आंधी के साथ आधा घंटे तक बारिश और बूंदाबांदी का दौर चलता रहा।
टीकमगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 10 मिनिट तक बारिश हुई है।
भांडेर व उनाव क्षेत्र में शाम को करीब साढ़े चार बजे तेज हवाओं के बाद बारिश हुई। करीब 20 मिनिट तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं उनाव व पिपरौआ में चने के आकार के ओले गिरने की खबर है। वहीं दतिया शहर में भी शाम को तेज हवा चली और बादल छाए रहे।
श्योपुर जिले में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहे।
भिंड जिले में शाम के समय बादल छाने के साथ कुछ समय तक बूंदाबांदी हुई।
बारिश के बीच मुरैना जिले में ओलावृष्टि भी हुई।शुक्रवार को चंबल और बुंदेलखंड के जिलों में चिलचिलाती धूप के बीच मौसम अचानक से बदल गया। पहले धूलभरी आंधी चली, इसके बाद कइयों गांवों में तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई।
मुरैना जिले में मौसम की मार ने एक बार फिर किसानों की मेहनत बर्बाद कर दी, खेतों में पक कर कटने को तैयार खड़ी फसल चादर की तरह बिछ गई। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से अंबाह, दिमनी, खड़ियाहार व माता बसैया क्षेत्र के 15 से ज्यादा गांवों में गेहूं, सरसों और चना की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कइयों गांवों में गेहूं की फसल को 80 फीसद से ज्यादा नुकसान माना जा रहा है। वहीं दतिया जिले के उनाव व पिपरौआ में चने के आकार के ओले गिरने की खबर है।
दतिया, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश तो भिंड में हुई बूंदाबांदी
छतरपुर जिले में शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे आंधी के साथ आधा घंटे तक बारिश और बूंदाबांदी का दौर चलता रहा।
टीकमगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 10 मिनिट तक बारिश हुई है।
भांडेर व उनाव क्षेत्र में शाम को करीब साढ़े चार बजे तेज हवाओं के बाद बारिश हुई। करीब 20 मिनिट तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं उनाव व पिपरौआ में चने के आकार के ओले गिरने की खबर है। वहीं दतिया शहर में भी शाम को तेज हवा चली और बादल छाए रहे।
श्योपुर जिले में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहे।
भिंड जिले में शाम के समय बादल छाने के साथ कुछ समय तक बूंदाबांदी हुई।
Labels
States
Post A Comment
No comments :