Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Earthquake: जापान में 6.1 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके, फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

जापान में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसका केंद्र टोक्यो से 107 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में स्थित था। उन्होंने कहा कि भूकंप की गहराई 65 किलोमीटर थी।

Earthquake: जापान में 6.1 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके, फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं


टोक्यो, एपी। Earthquake In Japan: जापान में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसका केंद्र टोक्यो से 107 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में स्थित था। उन्होंने कहा कि भूकंप की गहराई 65 किलोमीटर थी।

सूनामी की कोई चेतावनी नहीं

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दोपहर करीब 3.33 बजे भूकंप के झटके लगे। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। साथ ही, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक, चिबा और इबाराकी प्रान्तों में तेज झटकों की सूचना मिली थी, लेकिन यूएसजीएस ने कहा कि अधिक नुकसान होने की बहुत कम संभावना है।
पांच मई को भूकंप से हुई थी एक की मौत

स्थानीय क्योदो समाचार सेवा ने कहा कि इबाराकी में टोकाई नंबर 2 परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कोई समस्या नहीं आई है। इससे पहले, पांच मई को मध्य जापान में एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। बता दें कि जापान दुनिया के सबसे भूकंप प्रभावित देशों में से एक है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]