Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वागत

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वागत

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आए हुए हैं। मंगलवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा सिहामोनी से मुलाकात की। इस दौरान कंबोडिया के राजा को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वागत

HighLightsकंबोडिया के राजा को राष्ट्रपति भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर
राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने राजा सिहामोनी से की मुलाकात
राजा सिहामोनी ने राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर दी पुष्पांजलि


नई दिल्ली, एजेंसी। कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आए हुए हैं। मंगलवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा सिहामोनी से मुलाकात की। इस दौरान कंबोडिया के राजा को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी से परिचय कराया। राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत की अपनी पहली तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा (29-31 मई) पर हैं।

इस दौरान मंगलवार को कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी राष्ट्रपति मुर्मू से मिले। बाद में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री सहित कई गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। वहीं इस मौके पर उन्होंने मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी ने राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राजा सिहामोनी तीन दिन तक भारत में रहेंगे। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, राजकीय यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच 1952 में स्थापित राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के जश्न का समापन के मौके पर आए हैं। कंबोडिया के किसी राजा की भारत यात्रा लगभग छह दशकों के बाद हो रही है। इससे पहले वर्तमान सम्राट के पिता 1963 में यहां आए थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]