Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Tunisha Sharma: तुनिषा के बर्थडे पर शीजान की बहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट




Tunisha Sharma: तुनिषा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। तुनिषा ने 24 दिसंबर की दोपहर अपने टीवी शो के सेट पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। तुनिषा की मां ने अपनी बेटी की मौत का आरोप तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर लगाया है। फिलहाल शीजान पुलिस की हिरासत में हैं। बीते 10 दिनों से पुलिस शीजान से इस केस को लेकर सवाल जवाब कर रही है। इसी बीच शीजान खान की बहन और एक्ट्रेस फलक नाज ने तुनिषा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें विश किया है। फलक का ये पोस्ट काफी इमोशनल है।

टीवी एक्ट्रेस फलक ने अपने इंस्टाग्राम पर तुनिषा और अपनी कुछ अनसीन फोटोज शेयर कर एक इमोशनल कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा टुन्नु मेरा बच्चा..कभी नहीं सोचा था कि ऐसे विश करूंगी। तू जानती थी कि अप्पी ने प्लान किया था तेरे लिए सरप्राइज। मैं तुम्हें प्रिंसेस ड्रेस में देखना चाहती थी। मैं तुझे तैयार करती…तेरा केक बनवाती। तेरा नो सरप्राइज्ड चेहरा देखना था मुझे। तू जानती है अच्छे से टुन्नु तू मेरे लिए क्या मायने रखती है। दिल टूटा हुआ है मेरा बहुत। इतनी तकलीफ कभी महसूस नहीं हुई, जितनी तेरे जाने के बाद से है। कभी-कभी समझ नहीं आता कि किसके लिए दुआ करें।

फलक का इमोशनल पोस्ट

इसके आगे फलक ने लिखा तेरी रूह के सुकून के लिए दुआ करें या हमारी (अम्मा, शीजान और मेरी)। जिंदगी के मुश्किल इम्तिहान, बेचैन रातें, अनदेखें आंसू, तू सब देख रही है। मुझे पता है कि तू मेरे आसपास ही है। मैं तुझे महसूस कर सकती हूं। हम तुझे हर दिन याद करते हैं टुन्नू। तुम हमारे दिलों में हमेशा रहोगी। उम्मीद है कि तेरी सुकून वाली तलाश खत्म हो गई हो। हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा, मेरी नन्ही सी जान। वहीं हाल ही में शीजान की दोनों बहनों और मां ने मीडिया में एक प्रेस कांफ्रेंस रखी थी। जिसमे उन्होंने खुलासा किया था कि हम सबने और तुनिषा समेत एक्ट्रेस के दोस्त ने उनके लिए सरप्राइज पार्टी प्लान की थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]