Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह की मौत के ढाई साल बाद घर को मिला नया किराएदार




Sushant Singh Rajput: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे ढाई साल से ज्यादा का समय हो चुका है। अभी तक सुशांत का डेथ केस सॉल्व नहीं हो सका है। आज भी सुशांत के फैंस इस केस के सॉल्व होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में दिवंगत एक्टर सुशांत के मामले में पोस्टमार्टम करने वाली टीम के एक मेंबर ने उनकी मौत को मर्डर बताया था। जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। अब सुशांत से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। सुशांत जिस फ्लैट में रहते थे, उस फ्लैट में ढाई सालों के बाद किराएदार आ चुका है।


सुशांत के फ्लैट तो मिला किराएदार

बता दें कि हाल ही में सुशांत के पोस्टमार्टम करने वाली टीम के एक मेंबर रूप कुमार ने बड़ा खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने ये दावा किया था कि पोस्टमार्टम के समय उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। उन्हें यह कहा गया था कि जल्द से जल्द उनकी बॉडी का पोस्टमार्टम करें और पुलिस को बॉडी सौंप दें। वहीं अब एक बार फिर सुशांत से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। नई जानकारी के अनुसार सुशांत के बांद्रा वाले फ्लैट पर नया किराएदार रहने आने वाला है। सुशांत आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। दरअसल जिस फ्लैट में सुशांत रहते थे, उसके ओनर काफी लंबे समय से फ्लैट के लिए किराएदार

ढूंढ रहे थे।


इतना ज्यादा है किराया

सुशांत के फ्लैट को कोई लेने के लिए तैयार नहीं था। हालांकि अब आखिरकार किराएदार मिल ही गया है। कहा जा रहा है कि ओनर इस फ्लैट को लेकर बात कर रहे हैं और जल्द ही नए किराएदार इस फ्लैट में शिफ्ट हो सकते हैं। बता दें कि अभी तक इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक नए किराएदार को इस फ्लैट के लिए हर महीने लगभग 5 लाख रुपये किराया देना होगा। इतना ही नहीं फ्लैट मालिक को 30 लाख रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होगा। सुशांत इस फ्लैट का एक महीने का 4.5 लाख रुपये किराया देते थे। अब इस फ्लैट के ओनर ने किराया बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। ये फ्लैट 3600 स्क्वाॅयर फुट के एरिया में बना हुआ है। इसमें 4 बेडरूम है, जिसके साथ छत भी अटैच है। सुशांत इस फ्लैट में साल 2019 में शिफ्ट हुए थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]