आर्कटिक और अंटार्कटिका में पड़ती है खून जमा देने वाली ठंड, इतने माइनस डिग्री में पहुंच जाता है तापमान

आर्कटिक और अंटार्कटिका के बीच का सबसे बड़ा अंतर ये है कि ये दुनिया के ध्रुवीय विपरीत छोर स्थित हैं। आर्कटिक भूमि से घिरा हुआ महासागर है और ये छह देश कनाडा संयुक्त राज्य डेनमार्क रूस नॉर्वे व आइसलैंड से घिरा हुआ है।
Difference Between Arctic and Antarctica: दुनिया के सात महाद्वीपों में से एक है अंटार्कटिका। ये पृथ्वी पर सबसे ठंडी जगह है। ऐसी ही एक और जगह है आर्कटिक, ये भी सबसे ठंडी जगहों में से एक माना जाता है। आपको शायद ये नहीं पता होगा लेकिन ये दोनों ही जगह एक दूसरे के विपरित दिशाओं में स्थित है। आइये समझते है इन दोनों जगहों के बीच अंतर को।
अंटार्कटिका और आर्कटिक (Arctic and Antarctica)
अंटार्कटिका और आर्कटिक पृथ्वी के दो ऐसे क्षेत्र हैं, जहां एक जैसी जलवायु रहती है। इन दोनों ही जगहों पर बहुत ठंड रहती है। चारों दिशाओं में पानी और बर्फ की चादर बिछी हुई है। दोनों ही जगहों के भौगोलिक स्थिति की बात करें तो ये एक-दूसरे से काफी अलग है। अंटार्कटिका जहां भूमध्य रेखा के दक्षिण में स्थित है तो वहीं आर्कटिक भूमध्य रेखा के उत्तर में स्थित है।

अंटार्कटिका और आर्कटिक में अंतर
आर्कटिक और अंटार्कटिका के बीच का सबसे बड़ा अंतर ये है कि ये दुनिया के ध्रुवीय विपरीत छोर स्थित हैं। आर्कटिक, भूमि से घिरा हुआ महासागर है और ये छह देश कनाडा, संयुक्त राज्य, डेनमार्क, रूस, नॉर्वे व आइसलैंड से घिरा हुआ है। वहीं अंटार्कटिका एक महाद्वीप है, जो समुद्र और बर्फ की चट्टानों के साथ घिरा हुआ है। 16,000 फीट से अधिक का सबसे ऊंचा बर्फ का पहाड़ आपको अंटार्कटिका महाद्वीप में देखने को मिल जाएगा।
Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :