Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

महिलाओं को कैंसर का डर दिखाकर किया यौन शोषण

115 मामलों में भारतीय डॉक्टर को मिली आजीवन कारावास



ब्रिटेन के लंदन में भारतीय मूल के एक डॉक्टर मनीष शाह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। डॉक्टर पर यौन शोषण के 115 मामले दर्ज थे। वह महिलाओं को कैंसर का डर दिखाकर योनि जांच और स्तन जांच किया करता था।
 ब्रिटेन के लंदन में भारतीय मूल के एक डॉक्टर मनीष शाह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। डॉक्टर पर यौन शोषण के 115 मामले दर्ज थे। ये मामले उसकी महिला मरीजों ने दर्ज कराए थे। मनीष लंदन के रॉमफोर्ड में मॉने रोड मेडिकल प्रैक्टिस में जनरल प्रैक्टिशनर हैं। मनीष शाह के खिलाफ 28 महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के 115 अपराध दर्ज थे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मूल के डॉक्टर को सोमवार को कम से कम 10 साल की सजा सुनाई गई जो पहले की सजा के साथ-साथ चलेगी। बेली- इंग्लैंड और वेल्स के केंद्रीय आपराधिक न्यायालय के न्यायाधीश पीटर रूक ने कहा कि शाह 'महिलाओं के लिए खतरा' बने हुए हैं। शाह ने महिलाओं को राजी करने के लिए अपनी स्थिति का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि शाह महिलाओं को कैंसर का डर दिखाकर योनि जांच और स्तन जांच किया करता था जिसकी कोई चिकित्सीय आवश्यकता नहीं थी। इसके बावजूद भी वह महिलाओं को बहका कर इस घटना को अंजाम दिया करते थे।

एंजेलीना जोली का उदाहरण देकर किया महिलाओं को यौन परिक्षण

जनरल प्रैक्टिशनर मनीष शाह बेहद ही शातिर तरीके से महिलाओं को योनि परीक्षा, स्तन परीक्षा की जांच करने के लिए रजामंद किया करता था। मनीष महिलाओं की ब्रेस्ट जांच करने के लिए एंजेलीना जोली और रियलटी टीवी स्टार जेड गुडी जैसी मशहूर स्टार का उदाहरण देकर इस कायराना हरकत को अंजाम दिया करता था। न्यायधीश ने मुकदमे में सुनाया कि शाह एक "अच्छी तरह से सम्मानित" जीपी थे, जिनकी नियुक्तियां अक्सर पूरी तरह से बुक की जाती थीं। लेकिन वास्तव में उन्होंने महिलाओं को "छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार" किया है।

कमजोर लड़कियों को निशाना बनाता था मनीष

रॉमफोर्ड में मॉने रोड मेडिकल प्रैक्टिस में जनरल प्रैक्टिशनर मनीष शाह बिना किसी गंभीर बिमारी के ही महिला मरीजों के मन में डर पैदा कर देते थे। वह महिलाओं का यौन परिक्षण करने के लिए उनको रजामंद कर लेते थे। जांच के दौरान यह पाया गया कि जिस भी महिला मरीज का इलाज मनीष ने किया था उन सभी पीड़ित महिलाओं में एक सामन पैटर्न पाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वह महिलाओं को इस तरह राजी कर लेते थे जिससे वह उन्हें गलत तरीके से छू सकें। मनीष कमजोर महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। 24 में से अधिक ऐसी पीड़ित महिलाएं सामने आई हैं जिनकी उम्र 15 साल से भी कम है। पुलिस जांच शुरू होने के बाद उन्हें 2013 में चिकित्सा पद्धति से निलंबित कर दिया गया था। फरवरी 2020 में, उन्हें 24 महिलाओं के अपहरण के खिलाफ 90 अपराधों के लिए न्यूनतम 15 साल की जेल के साथ तीन आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]