Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

खराब दृश्यता के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें विलंबित





 राष्ट्रीय राजधानी में भीषण कोहरे और ठंड का दौर जारी है। वातावरण में घने कोहरे की चादर छाई रहने से दृश्यता काफी खराब हुई है। इसका असर दिल्ली हवाईअड्डे से संचालित होने वाली उड़ानों पर देखा जा रहा है। कोहरे से कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।
 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बुधवार सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से दृश्यता काफी कम हुई है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) से प्रस्थान करने वाली 10 उड़ानें घने कोहरे के कारण विलंबित थीं।
भीषण कोहरे से प्रभावित उड़ान मार्गों में दिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-गुवाहाटी शामिल हैं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सफदरजंग में सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पालम में सुबह छह बजकर 10 मिनट पर दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, जम्मू संभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]