कंगना की फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट आई सामने, एक्ट्रेस ने शेयर किया अपना दमदार लुक
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'तेजस' (Tejas) की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म दशहरा के मौके पर 5 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है।
कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट:
अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने इंस्टग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म में कंगना ने एयरफोर्स पायल तेजस गिल की भूमिका निभाई है। सामने आए इस पोस्टर में कंगना पायलट के ड्रेस में नजर आ रही हैं।
फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा है, "आपके लिए एक ऐसी महिला की प्रेरक कहानी लेकर आए हैं, जिसने आसमान पर राज करने का फैसला किया है। तेजस दशहरा, 5 अक्टूबर 2022 पर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :