गोवा बीच पर चिल करती दिखीं सुजैन खान, शेयर कीं वेकेशन से तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सुजैन खान बीच पर सुकून के पल गुजारती हुई नजर आ रही बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सुजैन भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
सुजैन खान ने शेयर कीं ये तस्वीर:
सुजैन खान इन दिनों गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इसी वेकेशन से उन्होंने फैन्स के साथ अपनी कुछ फोटो शेयर की है। सामने आई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, सुजैन बीच साइड का मजा ले रही है। फोटो में सुजैन एक व्हाइट मोनोकिनी पहने हुए हैं और धूप का आनंद ले रही हैं। इसी के साथ फोटो में उनके साथ एक डॉगी को भी देखा जा सकता है, जिसके साथ वो खेलती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में न्यूड मेकअप में सुजैन काफी फ्रेश और एलीगेंट लग रही हैं। उन्होंने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा है, "जिंदगी में बेस्ट चीजें फ्री ही होती हैं।"
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :