पाकिस्तान के खिलाफ बंगलादेश की पारी लड़खड़ाई
पाकिस्तान ने चार विकेट पर 300 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। बंगलादेश ने इसके जवाब में स्टंप्स तक अपने सात विकेट मात्र 76 रन पर खो दिए हैं।

अजहर अली (Azhar Ali) ने 52 और कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने 71 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। अजहर अली (Azhar Ali) 56 और बाबर आजम (Babar Azam) 76 रन बनाकर आउट हुए। फवाद आलम (Fawad Alam) ने 96 गेंदों पर नाबाद 50 और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने 94 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर पाकिस्तान (Pakistan) को 300 तक पहुंचा दिया। आजम ने इसी स्कोर पर पारी घोषित कर दी। ऑफ स्पिनर साजिद खान (Sajid Khan) ने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 12 ओवर में 35 रन पर छह विकेट लेकर बंगलादेश (Bangladesh) की कमर तोड़ दी। बंगलादेश (Bangladesh) की तरफ नजमुल शान्तो (Najmul Shanto) ने सर्वाधिक 30 और शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने नाबाद 23 रन बनाए।
Post A Comment
No comments :