Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सेंसेक्स 100 पॉइंट्स बढ़कर 58750 पर पहुंचा, वोडाफोन आइडिया का शेयर 16 पर्सेंट बढ़ा


 शेयर बाजार में सुबह की जारी तेजी वापस लौट चुकी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 100 पॉइंट्स बढ़कर 58,750 पर पहुंच गया है। बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स में भारी गिरावट है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.5% ऊपर है। वोडाफोन आइडिया का शेयर आज 16% बढ़कर 16.52 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले हफ्ते भी एक दिन में यह शेयर 15% बढ़ा था।

182 पॉइंट्स ऊपर खुला था सेंसेक्स

सेंसेक्स आज सुबह 182 पॉइंट्स ऊपर 58,831 पर खुला था। दिन में इसने 58,889 का ऊपरी स्तर और 58,341 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 6 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं और 24 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, रिलायंस हैं। गिरने वाले शेयर्स में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, मारुति के शेयर हैं।

निफ्टी 17,472 पर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77 अंक गिरकर 17,399 पर पहुंच गया है। इसने दिन में 17,542 का ऊपरी स्तर और 17,389 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 शेयर्स में से 23 बढ़त के साथ और 27 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में भारत पेट्रोलियम, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ब्रिटानिया हैं। गिरने वाले शेयर्स में मारुति, हिंडालको, टाटा स्टील और अन्य हैं।

कल बाजार में 1,016 पॉइंट्स की थी तेजी

इससे पहले कल रिजर्व बैंक की पॉलिसी दरों में कोई बदलाव न होने से बाजार में जबरदस्त तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1016 पॉइंट्स की तेजी के साथ 58,649 पर बंद हुआ था। मार्केट कैप में 3.53 लाख करोड़ रुपए की बढ़त रही। कल मार्केट कैप 264.20 लाख करोड़ रुपए हो गया था। मंगलवार को सेंसेक्स 886 पॉइंट्स ऊपर बंद हुआ था।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]