Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

2.55 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन के साथ उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, दिल्ली दूसरे और कर्नाटक तीसरे नंबर पर


 देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। वहीं दिल्ली और कर्नाटक दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। यह बात रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी ने राज्यसभा को बताई है। गडकरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया है कि देश में मौजूदा समय में 870,141 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रजिस्टर्ड हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 2,55,700 इलेक्ट्रिक गाड़ियां उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड हैं।

दिल्ली दूसरे और कर्नाटक तीसरे नंबर पर
रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर गडकरी की तरफ से शेयर किए गए डेटा के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मामले में दिल्ली दूसरे और कर्नाटक तीसरे नंबर पर रहा। दिल्ली में 125,347 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रजिस्टर्ड हैं, जबकि कर्नाटक में 72,544 व्हीकल्स रजिस्टर्ड हैं। बिहार और महाराष्ट्र क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर रहे। बिहार में 58,014 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और महाराष्ट्र में 52,506 रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं।

FAME इंडिया स्कीम का दूसरा चरण लागू
गडकरी ने राज्यसभा को बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ने देश में इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड व्हीकल्स को बढ़ावा देने और फॉसिल फ्यूल्स (पेट्रोल-डीजल) की निर्भरता घटाने के लिए 2015 में फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ (हाइब्रिड एंड) इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया स्कीम बनाई। मौजूदा समय में FAME इंडिया स्कीम का दूसरा चरण 5 साल के पीरियड के लिए लागू है। यह 1 अप्रैल 2019 से प्रभावी है। रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने बताया है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर GST को 12 से घटाकर 5% कर दिया गया है। वहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जर्स और चार्जिंग स्टेशंस पर लगने वाले GST को 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]