ओमिक्रॉन का असर : अमेरिका कर रहा आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों से दूरी बनाने की तैयारी
कई देश ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने के चलते दक्षिणी अफ्रीका से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अमरीका ने अब दक्षिणी अफ्रीकी देशों से आने जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाने का मन बना लिया है।
फ्लाइट्स पर रोक लगाने की तैयारी :
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते अब कई देशों की चिंता बढ़ गई है। इन देशों में अमेरिका का नाम भी शामिल हैं। अमेरिका ने अपने देश में कोरोना के मामलों को मद्देनजर रखते हुए आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों के लिए आने जाने वाली यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है। इस मामले में जानकारी अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासन अधिकारी ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि,
'राष्ट्रपति जो बाइडेन दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले एक नए कोरोना वैरिएंट को लेकर चिंतिंत हैं और वह सोमवार से आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों से संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं। यह प्रतिबंध जिन आठ देशों पर लगाया जाएगा। उनमें दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक और मलावी के नाम शामिल है। दक्षिणी अफ्रीका में फैल रहे एक नए कोरोना वैरिएंट के खतरे से बचने को सावधानी के लिए लागू किए जा रहे हैं।'
Post A Comment
No comments :