India vs England: अक्षर पटेल ने डेब्यू सीरीज में किया कमाल, ये कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
अक्षर पटेल ने टेस्ट मैच में अपनी पहली डेब्यू सीरीज में नया रिकॉर्ड बनाया है। वो डेब्यू सीरीज अधिकतम तीन टेस्ट मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। चौथे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में सिर्फ 135 रनों पर ही सिमट गई। इसी के साथ टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सिरीज 3-1 से अपने नाम की। इसके साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया का फाइनल में मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा।
अक्षर पटेल ने डेब्यू सीरीज में 27 विकेट झटके। इसी के साथ उन्होंने अजंता मेंडिस को पीछे छोड़ दिया। मेंडिस ने साल 2008 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 26 विकेट लिए थे। वहीं एलेक बेडसर ने साल 1946 में तीन टेस्ट मैच में 24 विकेट लिए थे। वहीं अश्विन की बात करें तो उन्होंने साल 2011-12 में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 22 विकेट लिए थे। गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 365 रन बनाए।
भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 101 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 96 रन बनाकर नॉट आउट रहे। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 160 रनों की मजबूत बढ़त मिली। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने 135 पर ही सिमट गई। इसी के साथ टीम इंडिया ने ये मैच एक पारी और 25 रन से जीता।

Post A Comment
No comments :