Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम का दौरा कार्यक्रम


स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 16 और 17 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. टेकाम 16 मार्च को सबेरे 8.30 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस अंबिकापुर से सुबह 11 बजे सूरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रतापपुर के शिव मंदिर प्रांगण शिवपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। डॉ. टेकाम शिवपुर में दोपहर 12 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. टेकाम कार्यक्रम पश्चात प्रतापपुर से शाम 4 बजे अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

    स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम 17 मार्च को अंबिकापुर से सबेरे 9.30 बजे सूरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम केवरा (पण्डोपारा) के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां सबेरे 11 बजे बालक छात्रावास के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात् अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1 बजे आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. टेकाम रात्रि 9 बजे अंबिकापुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]