जैकी श्रॉफ ने सुनाई कुत्ते के काटने की कहानी, तब से नहीं करते ये काम
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ हाल ही में सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ कंटेस्टेंट्स और जजेज के साथ जमकर मस्ती की। बल्कि अपने अंदाज से सभी को दीवाना बना दिया। इस शो पर जैकी ने कई दिलचस्प बातें भी शेयर कीं। इस दौरान जैकी ने उस किस्से के बारे में भी बताया जब उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि वो जानवरों के लिए बहुत कुछ करते हैं। शो पर जैकी ने फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' में अपने को-स्टार डॉगी को लेकर भी मजेदार बातें शेयर कीं।
दरअसल, 'इंडियन आइडल 12' पर शो के होस्ट आदित्य नारायण ने सभी को बताया कि शो के गेस्ट जैकी ने कुछ दिनों पहले ही एक एनीमल शेल्टर को अपनी तरफ से एक एंबुलेंस डोनेट की है। उन्होंने जैकी से पूछा कि उनके साथ फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' के को-स्टार डॉगी से जुड़ा कोई किस्सा बताएं। जैकी ने बताया कि- 'उसके पास एक प्रॉपर एसी वैन थी, उसका शूटिंग का एक टाइम था... मोती हमारा। जब वो आता था तभी शूटिंग की जाती थी। यानी रियल स्टार जाहिर तौर पर हमारा मोती ही था'।

Post A Comment
No comments :