इंदौर में फिल्मी अंदाज में युवकों ने की युवती के अपहरण की कोशिश, जानिए क्या है मामला
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। युवती की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया है कि बदमाश बाइक में सवार होकर उसकी बहन का अपहरण करने आए थे। जब वह उसे बचाने के लिए दौड़ी तो उसे भी लोहे के सरियों व डंडों से पीट दिया। लेकिन शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए, जिसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। वहीं, इस मामले में गंभीरता से कदम उठाते हुए पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना सिमरोल थाना क्षेत्र के घोड़ाबड़ की है। पीड़ित संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि, घटना की रात वह और उसका परिवार रात को भोजन कर सो गया था। रात करीब 10 बजे के आसपास डोर बेल बजी तो बहन ने दरवाजा खोला तो सामने राहुल अपने साथियों के साथ खड़ा था। इसके बाद वे दरवाजा खोलते ही भीतर घुसे और बहन को बाहर खींचने की कोशिश की। इस पर उसने शोर मचाया तो सभी जाग गए।
घर वाले जब उसे बचाने के लिए दौड़े तो उन बदमाशों ने धारदार हथियार और डंडे से हम पर हमला कर लिया और पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की और बहन को बाहर ले जाने लगे। इस पर हमने शोर मचाया तो गांव के लोग जाग गए। इसके बाद लोगों को अपनी तरफ आता देख वे धमकाते हुए बाइक से भाग निकले। पीड़ित संतोष का आरोप है कि, आरोपी राहुल काफी समय से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। जिसको लेकर उसने राहुल से पहले भी कहा था कि वह बहन से दूर रहे।
इस प्रकरण पर सिमरोल थाना प्रभारी ने बताया है कि, घर मे घुसकर मारपीट करने वाले के मामले में पुलिस ने 86-21 धारा 452, 323, 294, 506, 34 में मामला दर्ज कर लिया था। तलाशी व जांच के बाद अभी मुख्य रूप से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post A Comment
No comments :