IPL 2021 Auction: इन अनकैप्ड इंडियन क्रिकेटर्स की लग सकती है लॉटरी, अर्जुन तेंदुलकर से लेकर शाहरुख इस लिस्ट का हिस्सा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सीजन की शुरू होने में अभी समय है। लेकिन उससे पहले आज खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। इस मिनी ऑक्शन में 164 भारतीय, 125 विदेशी और तीन एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। सभी की निगाहें की इस नीलामी पर टिकी हुई हैं। जहां एक तरफ ग्लेन मैक्सवेल, मोईन अली, शाकिब अल हसन और हरभजन सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं, वहीं अर्जुन तेंदुलकर, विष्णु सोलंकी, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे युवा खिलाड़ी भी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
इन युवा खिलाड़ी पर रहेगी सबकी नजर
जिस एक नाम की चर्चा सभी कर रहे हैं वह है अर्जुन तेंदुलकर का। मुंबई के लिए सैय्यद मुश्ताक अली टूर्नामेंट खेलने वाले तेंदुलकर की बेस प्राइज 20 लाख रुपये है। अर्जुन तेंदुलकर के अलावा केरल के ओपनर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर भी सभी की निगाहें होंगी। घरेलू क्रिकेट में 37 गेंदों पर शतक लगाने वाले अजहरुद्दीन का भी बेस प्राइज 20 लाख रूपये है।
इन युवा खिलाड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में घरेलू क्रिकेटर भी हैं जिन्हें इस ऑक्शन से काफी उम्मीदें हैं। 34 वर्षीय जलज सक्सेना एक बार फिर ऑक्शन का हिस्सा हैं। मुंबई और बैंगलोर के लिए खेलने वाले जलज का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है। वहीं तमिलनाडु के आल राउंडर शाहरुख खान को भी इस बार की नीलामी से उम्मीदें हैं। पिछले साल अच्छे प्रदर्शन के बाद भी किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था। लेकिन इस साल के प्रदर्शन के आधार पर उनकी किस्मत खुल सकती है।
इसके अलावा बड़ौदा के 31 वर्षीय केदार देवधर, बड़ौदा के ही विष्णु सोलंकी, अवि बरोत, 29 वर्षीय लुकमान मेरीवाला, वहीं पुडुचेरी के शेल्डन जैक्सन पर भी इस ऑक्शन में बड़ी बोली लगाई जा सकती है। ये सभी क्रिकेटर अभी टीम इंडिया की तरफ से खेलने का मौका नहीं पाए हैं।

Post A Comment
No comments :