Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आग लगने पर काम आई सूझबूझ, साड़ी और रस्सी के सहारे यूं निकाले 35 लोग


भोपाल के कोहेफिजा इलाके में एक मैरिज हॉल में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब हॉल की एक बिल्डिंग में आग लग गई। बताया जा रहा है कि, इसी बिल्डिंग में नीचे रिसेप्शन का कार्यक्रम चल रहा था और पहली मंजिल पर खाना बन रहा था। खाना बनाने के दौरान एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। जैसे ही पहली मंजिल में आग भड़की तो हॉल की दूसरी मंजिल पर फंसे 35 लोगों को स्थानीय लोगों ने रस्सी और साड़ी के सहारे नीचे उतारा। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन हॉल का पूरा किचन और उसमें रखा सामन जलकर स्वाहा हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, राजधानी के कोहेफिजा इलाके में होंडा शोरूम के बगल में स्थित ऑर्चिड मैरिज हॉल में मंगलवार शाम को रिसेप्शन का कार्यक्रम चल रहा था। जहाँ पर मेहमान और बाकी घर के लोग उपस्थित थे इसी हॉल के पहली मंजिल पर किचन था, जहाँ मेहमानों और कार्यक्रम के लिए खाना तैयार हो रहा था। शाम को करीब 7 बजे किचन में रखे एक सिलेंडर ब्लॉस्ट हो गया जिसके कारण किचन में आग लग गई। आग लगने के बाद हॉल की दूसरी मंजिल पर भगदड़ मच गई आग के बीच कुछ लोग वहां फंसे हुए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बिल्डिंग से कुल 35 लोगों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ियां देरी से पहुंची। वहीं, इसके पहले ही लोगों को रस्सी और साड़ी के सहारे नीचे उतारा गया।

लापरवाही की हद
गौरतलब है कि सरकार के द्वारा बीते 6 जनवरी को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हॉल में बिना लाइसेंस के इस तरह के कार्यक्रम नहीं किए जा सकते।  लेकिन बताया जा रहा है कि, न तो इस होटल में शादी और सगाई जैसे कार्यक्रमों के लिए जरूरी लाइसेंस लिया गया और न फायर एनओसी ली गई।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]