7 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में जया बच्चन की हो रही है वापसी, पहली बार मराठी फिल्म में आएंगी नजर!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, जया जिस फिल्म में काम करने जा रही हैं वह मराठी निर्देशक गजेंद्र अहिरे के निर्देशन में बन रही फिल्म है। गजेंद्र ने अब तक वे करीब 50 मराठी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। उनकी हिट मराठी फिल्मों में शेवरी, अनुमति और द साइलेंस बीइंग क्रिटिकल का नाम सबसे पहले आता है। अब इनकी फिल्म में जया बच्चन नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग केवल 20 दिनों में पूरी होगी। हालांकि जया किस फिल्म में करने जा रही हैं या फिल्म का क्या नाम है, शूटिंग कब से शुरू होने वाली है आदि सवालों का जवाब अभी नहीं। वहीं आपको बता दें कि जया की वापसी को लेकर भी अभी कोई ऑफिशियली अनांउसमेंट भी नहीं किया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जया बच्चन ने आखिरी बार 2012 में दिवंगत रितुपर्णो घोष की सनग्लास के लिए शूटिंग की, जहां उन्हें पहली बार नसीरुद्दीन शाह काम किया था। हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई।

Post A Comment
No comments :