Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कैदियों के लिए रांची समेत चार जिलों में ओपन बैरक तैयार, सरकार बना रही SOP; झारखंड HC में अगली सुनवाई 21 जनवरी को

कैदियों के लिए रांची समेत चार जिलों में ओपन बैरक तैयार, सरकार बना रही SOP; झारखंड HC में अगली सुनवाई 21 जनवरी को

झारखंड हाई कोर्ट में ओपन जेलों पर सुनवाई के दौरान सरकार ने बताया कि रांची, हजारीबाग, दुमका और जमशेदपुर सेंट्रल ...और पढ़ें





JHALSA के सहयोग से ओपन बैरक के लिए SOP तैयार की जा रही है।

रांची, हजारीबाग, दुमका, जमशेदपुर सेंट्रल जेलों में ओपन बैरक का निर्माण।


राज्य सरकार ने ओपन बैरकों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की।


JHALSA के सहयोग से संचालन हेतु SOP तैयार की जा रही।


रांची। झारखंड हाई कोर्ट में राज्य के ओपन जेलों में सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी निगरानी से जुड़े स्वतः संज्ञान मामले पर गुरुवार को सुनवाई हुई। अदालत में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि रांची, हजारीबाग, दुमका और जमशेदपुर सेंट्रल जेल में ओपन बैरक का निर्माण कर दिया गया है।


इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सरकार की ओर से अदालत को यह भी जानकारी दी गई कि इन ओपन बैरकों के सुचारू संचालन और व्यवस्थाओं को देखने के लिए झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (JHALSA) के सहयोग से एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार की जा रही है।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है सुनवाई

गौरतलब है कि देश की अदालतों में कैदियों की स्थिति सुधारने और ओपन जेलों की व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट के उसी आदेश के अनुपालन में झारखंड हाई कोर्ट इस जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा है।



राज्य सरकार के जवाब और अब तक उठाए गए कदमों से संतुष्ट होते हुए हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में स्थायी सदस्य सचिव की नियुक्ति पर भी सुनवाई

हाई कोर्ट में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में स्थायी सदस्य सचिव की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने प्रभारी सदस्य सचिव सहित अन्य को नोटिस जारी किया है। अदालत ने सभी से 20 नवंबर तक जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]