दीपावली पर रांची में घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री

रांची में 6 से 8 नवंबर तक धर्मसभा और दीपावली के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात ...और पढ़ें
को पसंदीदा स्त बनाएं
6 से 8 नवंबर तक रांची में यातायात व्यवस्था में बदलाव।

अपर बाजार में दोपहर 12 बजे से चारपहिया वाहन प्रतिबंधित।
रांची। राजधानी में छह से आठ नवंबर तक धर्मसभा और दीपावली के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में जाम की समस्या से निपटने और वाहनों का सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आम सूचना जारी की गई है।
जारी निर्देश के अनुसार, छह नवंबर से आठ नवंबर तक रांची के अपर बाजार में दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक सभी प्रकार के चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान खरीदारी और अन्य कार्यों से अपर बाजार जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
वहीं, खेलगांव चौक से सुजाता चौक के बीच सभी प्रकार के छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार विक्रांत चौक से काली मंदिर चौक तक भी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को भी डायवर्ट किया जा सकता है। कुछ मार्गों पर वाहनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इससे शहर में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :