Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Panchayat Season 5: फुलेरा में 'सत्ता' बदलते ही बदला 'खेल', बनराकस की इस एक शर्त पर अटकी रिलीज डेट




Panchayat Season 5: फुलेरा में 'सत्ता' बदलते ही बदला 'खेल', बनराकस की इस एक शर्त पर अटकी रिलीज डेट


फुलेरा में सत्ता बदलने के बाद बनराकस ने 'पंचायत सीजन 5' की रिलीज डेट के लिए एक अनोखी शर्त रखी है।





ओटीटी पर कब आ रहा पंचायत का सीजन 5


बनराकस ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज पर शर्त रखी


फैंस को 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार चढ़ाना होगा


प्राइम वीडियो ने कहा था इस साल नही आएगा 5वां सीजन



एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जब ‘पंचायत’ (Panchayat) के फैंस यह सोचकर परेशान थे कि कहीं उनका पसंदीदा शो बंद तो नहीं हो गया, तभी फुलेरा में एक नया ट्विस्ट आ गया है! नेतृत्व में बदलाव के बाद अब बनराकस (दुर्गेश कुमार) ने खुद ही कमान संभाल ली है।


‘पंचायत’ की वापसी अब अधर में लटकी हुई है और ऐसे में बनराकस ने शो की बहुप्रतीक्षित वापसी की तारीख बताने से पहले फैंस के सामने एक अनोखी शर्त रख दी है।
क्रांति देवी ने बताया रिलीज डेट का नियम

क्रांति देवी (सुनीता राजवर) के नए प्रधान बनने और बनराकस के उनके साथ खड़े होने के बाद फुलेरा के नए प्रशासन ने अपने ही नियम बना लिए हैं। एक खास ऑडियंस चैलेंज के जरिए फैंस को एकजुट होकर नए प्रशासन को 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार पहनाना होगा। इस चुनौती को पूरा करने के बाद ही ‘पंचायत सीजन 5’ की रिलीज डेट का खुलासा होगा।





दरअसल फैंस अपने फेवरेट शो की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में प्राइम वीडियो की तरफ से एक पोस्ट जारी कर बताया गया कि इस साल नया सीजन नहीं आएगा।

सोशल मीडिया पर प्राइम वीडियो ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'पंचायत सीजन 5 इस साल नहीं आएगा। बताते हुए खेद है, पंचायत का अगली सीजन कैद है।' इससे फैंस के बीच निराशा सी छा गई। हालांकि इस लेटेस्ट पोस्ट ने उन्हें एक आस जरूर दी कि फुलेरा और राजनीति उनसे ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रह सकती।



क्या होगी पंचायत सीजन 5 की कहानी?

बात करें सीजन 5 की कहानी की तो इंजीनियरिंग ग्रेजुएट से पंचायत सचिव बने अभिषेक त्रिपाठी, जिनका फुलैरा का सफर सीजन 5 की कहानी का मुख्य हिस्सा रहा है, एक बार फिर जितेंद्र कुमार के रूप में नजर आएंगे। नए सीजन में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सान्विका, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे जाने-पहचाने चेहरे भी वापस लौट सकते हैं।

इस सीरीज को 'द वायरल फीवर' ने बनाया है। इसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने निर्देशित किया है। यही वह टीम है, जिसने इस शो की ऐसी कहानी और सहज हास्य को गढ़ा है, जिससे दर्शक आसानी से जुड़ पाते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]