Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Panchayat 5 के प्रीमियर से पहले 'फुलेरा' पहुंचे केविन पीटरसन, गमछा बांधकर बोले सीरीज के धांसू डायलॉग्स




Panchayat 5 के प्रीमियर से पहले 'फुलेरा' पहुंचे केविन पीटरसन, गमछा बांधकर बोले सीरीज के धांसू डायलॉग्स


'पंचायत सीजन 5' के प्रीमियर से पहले स्पेशल गेस्ट के तौर पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन फुलेरा पहुंचे।






'पंचायत 5' के प्रमोशनल वीडियो में केविन पीटरसन


पंचायत 5 के प्रीमियर से पहले फुलेरा पहुंचे खास मेहमान


केविन पीटरसन पहुंचे 'फुलेरा'


'पंचायत 5' प्राइम पर 3 दिसंबर को रिलीज होगी



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फुलेरा में विकास का नया दौर शुरू हो चुका है और ऐसा लग रहा है कि नए प्रधान के साथ कुछ बेहद खास मेहमान भी जुड़ने वाले हैं। प्राइम वीडियो की ओर से जारी किए गए एक मजेदार नए वीडियो में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन फुलेरा के एक आम निवासी के अंदाज में नजर आ रहे हैं।


गांव के रंग में रंगे दिखे केविन

कुर्ता-पायजामा पहने, सिर पर गमछा बांधे, दातून करते हुए, भुटकुन की चाय की चुस्कियां लेते हुए और फुलेरा की मशहूर पानी की टंकी को निहारते हुए केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) पूरी तरह गांव के रंग में रंगे दिखाई देते हैं।



अपना परिचय देते हुए वह कहते हैं, 'मैं केविन पीटरसन (Kavin Pietersen) हूं। मैं इंग्लैंड का पूर्व क्रिकेटर हूं। मैंने लंदन से लेकर सिडनी तक पूरी दुनिया घूमी है, लेकिन दुनिया में फुलेरा जैसी कोई जगह नहीं है'।
पीटरसन ने बोले फुलेरा के फेमस डायलॉग

गांव में कदम जमाने के साथ ही पीटरसन फुलेरा के कुछ सबसे चर्चित डायलॉग्स भी अपने खास अंदाज में बोलते नजर आते हैं, जिससे सीरीज की लोकप्रिय दुनिया में एक नया मजेदार रंग जुड़ जाता है। बनराकस (दुर्गेश कुमार) के नए प्रधानपति की भूमिका में आने के साथ ऐसा लगता है कि फुलेरा का विकास अब वैश्विक स्तर पर पहुंच गया है! एक नए दौर की शुरुआत हो चुकी है और अब देखना दिलचस्प होगा कि नए प्रधान की आगे की क्या योजनाएं हैं?


पंचायत सीजन 5 के बारे में

दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार द्वारा निर्मित पंचायत का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक सहित कई शानदार कलाकार नजर आएंगे।
कब रिलीज होगा पांचवां सीजन?

पंचायत सीजन 5 (Panchayat 5) का प्रीमियर 3 दिसंबर 2026 को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा। यह सीरीज भारत समेत दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]