Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का सस्ता 5G फोन, 6000 mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स




Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का सस्ता 5G फोन, 6000 mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स


HMD Vibe 2 5G एक किफायती 5G फोन है जिसकी कीमत 15,000 रुपये से कम है। इसमें 6000 mAh बैटरी, ...और पढ़ें





Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का सस्ता 5G फोन, 6000 mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी 15 हजार रुपये से कम कीमत में कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का HMD Vibe 2 5G डिवाइस आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इस फोन को इस साल मई में लॉन्च किया था। अभी इस फोन पर न सिर्फ फ्लिपकार्ट बल्कि कंपनी की वेबसाइट पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।

फोन में 6000 mAh बैटरी, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और ऑफर के बारे में जान लें...


HMD Vibe 2 5G पर डिस्काउंट

HMD Vibe 2 5G की कीमत कंपनी की वेबसाइट पर सिर्फ ₹13,999 रुपये है। जबकि फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत ₹14,499 है। यानी ऑफिसियल वेबसाइट पर फोन ज्यादा सस्ता मिल रहा है। हालांकि ई कॉमर्स वेबसाइट पर बैंक ऑफर्स के साथ छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के साथ 1200 रुपये की छूट और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ 1,675 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा फोन पर फ्लिपकार्ट खास एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है जहां से आप अपने पुराने फोन के बदले 12,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में एक्स्ट्रा 500 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है।



HMD Vibe 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। ये फोन ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर पर रन करता है और इसकी क्लॉक स्पीड 2.3GHz तक है। हैंडसेट में स्टैंडर्ड तौर पर 4GB RAM है और साथ ही 128GB तक की स्टोरेज मिल रही है।


फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 5G में AI-बेस्ड रियर कैमरा है, जिसमें LED फ्लैश सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए फोन में IP64 रेटिंग मिल रही है।


डिवाइस में Bluetooth 5.0, Wi-Fi 5 और एक USB Type-C पोर्ट मिल रहा है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर जैसे सेंसर भी मिल रहे हैं। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में 6000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]