दिवाली सेल में Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP सेल्फी कैमरा और 6500 mAh बैटरी भी
दिवाली सेल में Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP सेल्फी कैमरा और 6500 mAh बैटरी भी
फ्लिपकार्ट की बिग बैंग दिवाली सेल में Motorola Edge 70 Pro 5G फोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ...और पढ़ें
-1793684395332_v.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से लगभग 40 हजार रुपये के बजट में कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इस वक्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर Big Bang Diwali Sale चल रही है जिसमें Motorola edge 70 Pro पर शानदार डील देखने को मिल रही है।
सेल के दौरान ये फोन 43% तक के फ्लैट डिस्काउंट पर मिल रहा है जबकि बैंक ऑफर्स के साथ तो इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस डील के बारे में अच्छे से जान लें...
MOTOROLA edge 70 Pro पर डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल के दौरान MOTOROLA edge 70 Pro बिना किसी बैंक ऑफर के सिर्फ ₹39,999 में मिल रहा है। जबकि वेबसाइट पर इसकी एक्चुअल कीमत ₹69,999 बताई गई है। यानी देखा जाए तो फोन पर 30 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है।
इतना ही नहीं बैंक ऑफर्स के साथ तो फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ तो फोन पर 4850 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जो इस डील को और भी खास बना रहा है। इस बैंक ऑफर के बाद फोन की फाइनल कीमत 35,149 रुपये हो जाती है।

इसके अलावा फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप अपने पुराने फोन के बदले 34,650 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में एक्स्ट्रा 3000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है जो इस डील को और खास बना रहा है।
MOTOROLA edge 70 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला के इस डिवाइस में 6.8-इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB/512GB UFS 4.1 स्टोरेज के ऑप्शन मिल रहे हैं। डिवाइस में 'हेलो UI' के साथ एंड्रॉइड 16 है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा है।
डिवाइस में 50MP का सेकेंडरी अल्ट्रावाइड कैमरा है। फोन में सामने की तरफ 50MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा है। डिवाइस IP68/IP69 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है। फोन में 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 90W की फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :