दिल्ली के बाद अब नोएडा में भी बैन हुई ये गाड़ियां: GRAP-3 लागू, नियम तोड़ने पर कटेगा भारी चालान
दिल्ली के बाद अब नोएडा में भी बैन हुई ये गाड़ियां: GRAP-3 लागू, नियम तोड़ने पर कटेगा भारी चालान
Noida Bans Non-BS6 Vehicles:

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों के आते-आते NCR में वायू-प्रदूषण का स्तर भी काफी तेजी के साथ बढ़ने लगा है और GRAP के तहत अब नियमों को और सख्ती से लागू किए जा रहे हैं। दिल्ली के बाद अब नोएडा ने भी उन गाड़ियों के एंट्री पर बैन लगा दिया है जो BS6 एमिशन स्टैंडर्ड्स को पूरी नहीं करती हैं। यह GRAP-III का हिस्सा है और इसका मकसद वाहनों में होने वाले एमिशन को कम करना है।
क्या है नियम?
GRAP-III प्रतिबंधों के तहत नॉन-BS-6 गाड़ियों को नोएडा में चलने की अनुमति नहीं है जिसमें 2020 से पहले वाली BS3 और BS4 वाहन शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने चालकों को इन प्रतिबंधों के बारे में बताने और जागरूकता अभियान चलाना शुरू कर दिया है। इसके लिए पोस्टर्स और पंपफलेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, इस अभियान को नोएडा में चलाया जा रहा है जिसमें राज्य और जिले की सीमाओं के पास के इलाके के साथ-साथ शहर के अंदर की जगहें भी शामिल हैं।
जांच और फिर चालान
Noida Traffic Police और बाकी अधिकारी इन प्रतिबंधों को तोड़ने वाली गाड़ियों की पहचान करने के लिए अलग-अलग जगहों पर निरीक्षण करेंगे। नोएडी में BS6 से पहले की गाड़ियों इस्तेमाल में लाने पर मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एनफोर्समेंट ड्राइव के तहत पहले ही 5,000 से ज्य्दा चालान जारी किए जा चुके हैं।
दिल्ली सरकार का नियम
अक्टूबर में दिल्ली सरकार ने नॉन-BS6 व्हीकल्स की एंट्री पर बैन लगा दिया था। इसका मकसद आने वाली सर्दियों के दौरान राजधानी में प्रदूषण को कम करना था। यह प्रतिबंध दिल्ली के अंदर और बाहर दोनों जगह रजिस्टर्ड व्हीकल्स पर लागू हुआ और यह 31 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा। यह पहली बार नहीं है कि जब दिल्ली को इस तरह के प्रतिबंध देखने पड़ रहे हैं। पिछले साल के उलट जहां प्रतिबंध सिर्फ तभी लगाए जाते थे जब एयर क्वालिटी गंभीर लेवल पर पहुंच जाती थी।
किन पर लगेगा प्रतिबंध?
ये नए प्रतिबंध प्राइवेट कारों, कमर्शियल गुड्स कैरियर और अंतर-राज्यीय बसों पर लागू होते हैं। नए नियमों के तहत गाड़ी की कैटेगरी की परवाह किए बिना सिर्फ B66-Compliant गाड़ियों को ही दिल्ली की सड़कों पर चलने की अनुमति है। BS3 और BS4 के पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर सख्ती से प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।
No PUC No Fuel पॉलिसी
नॉन-BS6 गाड़ियों पर प्रतिबंध सिर्फ एक पार्ट है। दिल्ली ने NO PUC NO FUEL पॉलिसी लागू की है जिसका मकस फ्यूल से चलने वाली वो गाड़ियां जो प्रदूषण फैलाने का काम कर रही हैं, उनकी आवाजारी को लिमिडेट किया जा सके। पेट्रोल पंप्स पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को पढ़ने और देखने के लिए कि PUC सर्टिफिकेट वैलिड है या नहीं, ANPR कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर PUC वैलिड नहीं है तो उसे पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाता है।
Post A Comment
No comments :