आशा भोसले की सिफारिश पर Dev Anand ने दिया था Padmini Kolhapure को काम, जीनत अमान की बनी थी छठीं बहन
आशा भोसले की सिफारिश पर Dev Anand ने दिया था Padmini Kolhapure को काम, जीनत अमान की बनी थी छठीं बहन
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने साझा किया कि कैसे आशा भोसले की सिफारिश पर देव आनंद ने उन्हें अपनी पहली फिल्म में मौका दिया, जहां उन्होंने जीनत अमान की छठी बहन का रोल निभाया।

आशा भोसले ने दिलाई थी पद्मिनी कोल्हापुरे को पहली फिल्म/ फोटो- इंस्टाग्राम
सात साल की उम्र में एक्टिंग में रखा पद्मिनी कोल्हापुरे ने कदम
पद्मिनी कोल्हापुरे को आशा भोसले की सिफारिश पर मिला था काम
जीनत अमान से साथ फ्लॉप हुई थी पहली फिल्म
मुंबई। पहली फिल्म मिलने की कहानी कलाकार के लिए यादगार होती है। अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए भी वो दिन ऐसे थे, जिन्हें वो हमेशा याद रखती हैं। क्योंकि सात साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था। कैसे सिंगर बनने की चाहत रखने वाली पद्मिनी एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, एक्ट्रेस ने शेयर किया किस्सा।
दादी चाहती थीं उनके परिवार से कोई एक्टिंग में आए
पद्मिनी कोल्हापुरे कहती हैं, "मेरे दादा जी की थिएटर कंपनी थी, जिसका नाम बलवंत नाटक कंपनी था, उसमें तीन पार्टनर थे। सिनेमा के दौर में नाटक कंपनी उतनी नहीं चल रही थी। हम मंगेशकर परिवार से जुड़े हुए हैं। मेरी दादी चाहती थीं कि उनके परिवार से भी कोई फिल्मों में जाए। उन्होंने देखा था कि मैं अच्छा डांस करती हूं। आशा भोसले के गानों पर खूब डांस करती थी। एक दिन आशा (भोसले) बुआ घर आईं, तो दादी ने कहा कि देखो अगर पद्मिनी को फिल्मों में काम मिले।"

आशा भोसले ने देवानंद से करवाई मुलाकात
पद्मिनी कोल्हापुरे ने आगे कहा, "मैंने फिल्मों में गाना शुरू किया, मुझे गायिका बनना था, लेकिन किस्मत अभिनय की ओर ले गई। एक दिन इश्क इश्क इश्क फिल्म के लिए मैं गाना रिकार्ड कर रही थी, आशा बुआ उसमें मुख्य गायिका थीं। तब रिकार्डिंग में निर्माता-निर्देशक भी आते थे। देव आनंद साहब भी वहां थे।आशा जी ने मुझे उनसे मिलवाया और कहा कि आपकी किसी फिल्म में कोई रोल होगा, तो पद्मिनी को दे दीजिएगा।"
जीनत अमान की फिल्म में बनी थीं बहन
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "किसी और फिल्म में क्यों इसी फिल्म में ले लेता हूं। ऐसे मेरा फिल्मी सफर शुरू हुआ और मैं उस फिल्म में जीनत अमान के पात्र की छठवीं बहन बनीं। हालांकि, वह फिल्म नहीं चली थी, लेकिन उसके गाने काफी हिट रहे थे। मुझे पहचान बेबी रूपा के रोल में सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म में मिली थी।"

आपको बता दें कि, पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने करियर की शुरूआत 'एक खिलाड़ी 52 पत्ते' से की थी। इसके बाद वह जिंदगी, ड्रीम गर्ल, इंसाफ का तराजु, फटा पोस्टर निकला हीरो, पानीपत, प्रवास जैसी फिल्मों में दिखीं। लास्ट मंथ अक्टूबर में ही उनकी फिल्म झाड-फूंक सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :