Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

यशस्वी जायसवाल और यश राठौड़ के शतकों से मायूस हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाज, ड्रॉ पर खत्म हुआ दूसरा टेस्ट




यशस्वी जायसवाल और यश राठौड़ के शतकों से मायूस हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाज, ड्रॉ पर खत्म हुआ दूसरा टेस्ट

क्राइस्टचर्च में इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। यशस्वी जायसवाल (155*) और यश राठौड़ (100*) के शतकों ने न्यूजीलैंड को परेशान कर दिया।






इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए का मैच ड्रॉ


इंडिया-ए बनाम न्यूजीलैंड-ए दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त


यशस्वी जायसवाल ने खेली नाबाद 155 रनों की पारी


यश राठौड़ ने भी जड़ा नाबाद 100 रनों का शतक



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेला गया दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्ऱॉ पर खत्म हो गया। मैच के चौथे और आखिरी दिन इंडिया-ए ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 282 रन बनाए और मैच ड्ऱॉ पर खत्म किया। इंडिया-ए के लिए यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 155 और यश राठौड़ ने नाबाद 100 रनों की पारियां खेलीं।

इंडिया-ए ने इस मैच में पहली पारी खेली थी और 346 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड-ए ने अपनी पहली पारी में 424 रनों का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और मैच ड्रॉ करा दिया।

टीम इंडिया की खराब शुरुआत

टीम इंडिया ने चौथे और आखिरी दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 32 रनों के साथ की थी। टीम के स्कोर में दो रनों का ही इजाफा हुआ था कि साई सुदर्शन पवेलियन लौट गए थे। उन्हें जेरार्ड मैक्के ने पवेलियन की राह दिखाई। सुदर्शन ने 11 रन बनाए। उनके बाद आए देवदत्त पडिक्कल भी ज्यादा टिक नहीं सके और बिना खाता खोले आउट हो गए। यहां लगा था कि कहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज एक बार फिर हावी होकर टीम इंडिया के बल्लेबाजों के आत्मविश्वास को चोट न पहुंचा दें।



यशस्वी और यश ने जमाए पैर

हालांकि, यशस्वी और यश ने विकेट पर अंगद की तरह पैर जमाए और ड्रॉ कराकर ही पवेलियन लौटे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 247 रनों की साझेदारी की। दोनों ही बल्लेबाज अपने-अपने शतक पूरा करने में सफल रहे। यशस्वी बीती तीन पारियों से अर्धशतक तक नहीं जमा पाए थे और इस पारी में उन्होंने शतक ठोक दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने नाबाद 155 रनों की पारी खेली जिसमें 162 गेंदों का सामना कर 15 चौके और पांच छक्के मारे। यश ने उनका बखूबी साथ दिया। इस बल्लेबाज ने 122 गेंदों का सामना कर नौ चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]