Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Amitabh Bachchan की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसे जया बच्चन ने लिखा, हिट थे फिल्म के गाने और डायलॉग

Amitabh Bachchan की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसे जया बच्चन ने लिखा, हिट थे फिल्म के गाने और डायलॉग

अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शहंशाह' की कहानी जया बच्चन ने लिखी थी।






जया बच्चन ने लिखे थे शहंशाह के डायलॉग

HIGHLIGHTS

जया बच्चन ने लिखी थी 'शहंशाह' की कहानी


राजनीति से वापसी के बाद बड़ा कमबैक


1988 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म



एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म 'शहंशाह' (Shahenshah) को आज भी उनकी सबसे बेहतरीन और सुपरहिट कल्ट क्लासिक एक्शन फिल्मों में से एक माना जाता है। राजनीति से ब्रेक के बाद इस फिल्म से अमिताभ बच्चन ने शानदार वापसी की थी।


फिल्म का निर्देशन टीनू आनंद ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था। एक तरफ वे दिन में भ्रष्ट और लापरवाह दिखने वाले पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव बने थे और दूसरी तरफ रात में न्याय के लिए लड़ने वाले नकाबपोश विजीलैंटे यानी 'शहंशाह'।


जया बच्चन ने लिखी थी कहानी?

लेकिन इसके बारे में एक और दिलचस्प बात है जो शायद हम और आप में से कई लोग नहीं जानते। इसकी कहानी जया बच्चन ने लिखी थी। कम ही लोग जानते होंगे कि जया बच्चन एक्टर और पॉलिटिशियन होने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इसके डायलॉग भी बहुत हिट हुए थे।





फिल्म का डायलॉग रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं नाम हैं शहंशाह फैंस के बीच आज भी पॉपुलर है। जया बच्चन उन दिनों फिल्मी दुनिया से काफी दूर थीं और उन्होंने इस फिल्म के कई डायलॉग लिखे थे। यह फिल्म उस दौर में अमिताभ बच्चन के करियर के लिए एक बड़ा कमबैक साबित हुई थी।
पॉपुलर हुआ था एंग्री यंग मैन वाला रोल

फिल्म की मूल कहानी जया बच्चन ने लिखी थी,जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के 'एंग्री यंग मैन' और 'मसीहा' वाले किरदार को ध्यान में रखकर सुपरहीरो जैसी कहानी बुनी थी। 'तेजाब' और 'कयामत' से कयामत तक जैसी बड़ी फिल्मों से कॉम्पटीशन के बावजूद शहंशाह साल 1988 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी।







इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का वो स्टील वाला हाथ (लोहे का पंजा) बहुत मशहूर हुआ था। कहा जाता है कि वह स्टील का पंजा और जैकेट काफी भारी-भरकम था। शहंशाह का बजट लगभग 3 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 6 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी।


इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि, प्राण, प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी और कादर खान जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]