'मैं 20 साल से भुगत रहा...', इमरान हाशमी ने 'सीरियल किसर' इमेज पर की बात, डायरेक्टर आदित्य को ठहराया जिम्मेदार
'मैं 20 साल से भुगत रहा...', इमरान हाशमी ने 'सीरियल किसर' इमेज पर की बात, डायरेक्टर आदित्य को ठहराया जिम्मेदार
इमरान हाशमी ने 'गनमास्टर G9' के ट्रेलर लॉन्च पर अपनी 'सीरियल किसर' इमेज पर बात की और इसके लिए निर्देशक आदित्य दत्त को जिम्मेदार ठहराया।
-1794461925076_v.webp)
इमरान हाशमी ने सीरियल किसर इमेज पर बात की
HIGHLIGHTS
इमरान हाशमी ने 'सीरियल किसर' इमेज पर खुलकर बात की
अपनी इमेज के लिए निर्देशक आदित्य को जिम्मेदार ठहराया
'गनमास्टर G9' में 21 साल बाद आदित्य दत्त संग वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में 'गनमास्टर G9' (Gunmaster G9) का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। इस मूवी में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) मुख्य भूमिका में हैं। इसके जरिए वे एक बार फिर फिल्ममेकर आदित्य दत्त के साथ काम कर रहे हैं।
हालांकि एक्टर को उनके साथ कुछ शिकायतें भी हैं जिसके बारे में उन्होंने खुलकर बात की। पुणे में ट्रेलर लॉन्च के दौरान, इमरान ने अपने करियर की शुरुआत की ऑन-स्क्रीन इमेज खासकर 'सीरियल किसर' वाली छवि के बारे में बात की।
आदित्य दत्त के साथ फिर कर रहे काम
इस दौरान जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक सिंह, डायरेक्टर आदित्य दत्त और प्रोड्यूसर दीपक मुकुट भी उनके साथ मौजूद रहे। इमरान ने 'आशिक बनाया आपने' की टीम के साथ फिर से जुड़ने के बारे में भी बात की। साथ ही, उन्होंने बताया कि उनका यह नया प्रोजेक्ट खास तौर पर बड़े पर्दे के लिए ही क्यों बनाया गया है।
“पहले जब मेरी फिल्में आती थीं, तो लोग कहते थे कि बच्चों को सुलाने का टाइम आ गया है। ये सब आदित्य दत्त की देन है, और उसके consequences मैं पिछले 20 साल से भुगत रहा हूँ” 😂🤣 #EmraanHashmi at the
इमरान हाशमी ने खुद का बनाया मजाक
मीडिया और फैंस से बात करते हुए, इमरान ने तुरंत 2000 के दशक की शुरुआत वाली अपनी इमेज का जिक्र किया, जब उनकी रोमांटिक फिल्में अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से अक्सर चर्चा में रहती थीं। खुद पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा,'ये ऐसी फिल्में थीं कि जब भी ये टीवी पर आती थीं, तो माता-पिता तय कर लेते थे कि अब बच्चों को सोने भेज देने का समय आ गया है।'
उन्होंने आगे कहा कि यह सब आदित्य दत्त की वजह से है। मैं पिछले 20 सालों से इसके नतीजे भुगत रहा हूं।
बता दें कि इमरान हाशमी ने साल 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने'में काम किया था और अब लगभग 21 साल बाद निर्देशक आदित्य और संगीतकार हिमेश रेशमिया के साथ फिर से काम कर रहे हैं।
इमरान ने बताया कि इन सालों में उन्होंने कई कहानियों पर चर्चा की थी, लेकिन वे एक ऐसी सही फिल्म का इंतजार करना चाहते थे जो उन्हें फिर से एक साथ ला सके।
-1794462298800.webp)
इतने साल बाद क्यों साथ आए?
उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि जब हम दोबारा साथ काम करना चाहते थे, तो हमने कई कहानियों पर बात की थी। लेकिन हम इस बात को लेकर स्पष्ट थे कि जब भी हम किसी फिल्म के लिए साथ आएं, तो वह सिनेमा का एक जश्न होनी चाहिए। कुछ ऐसा जिसे हम खुद भी एक फैन के तौर पर थिएटर में जाकर देखने का आनंद ले सकें।'
इमरान को उम्मीद है कि गनमास्टर जी9 जब सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो ऑडियंस इसे खूब पसंद करेंगे।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :