1700 करोड़ पार पहुंची Ramayana, सोमवार को 'भोलेनाथ' की कृपा से हुई नोटों की बारिश; खतरे में धुरंधर 2 का सिंहासन
1700 करोड़ पार पहुंची Ramayana, सोमवार को 'भोलेनाथ' की कृपा से हुई नोटों की बारिश; खतरे में धुरंधर 2 का सिंहासन
रामायणम् बॉक्स ऑफिस पर 2026 की नंबर वन फिल्म बनकर राज करने के लिए कमर कस चुकी है, क्योंकि 19वें दिन के कलेक्शन के बाद ये मूवी धुरंधर 2 का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने के एक कदम दूर है।

रामायणम् वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 19/ फोटो- इंस्टाग्राम
HIGHLIGHTS
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रामायणम् की धूम
धुंरधर 2 का सिंहासन छीनने के पहुंची और करीब
ओवरसीज मार्केट में बनी दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। माइथोलॉजिकल फिल्म रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के करियर में मील का पत्थर साबित होगी, इसके बारे में शायद अभिनेता ने खुद भी नहीं सोचा होगा। 5 नवंबर को दीवाली वीक में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस जहां नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी मूवी 1000 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है, तो वहीं अब जल्द ही धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के रिकॉर्ड पर अब जल्द ही ग्रहण लग सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि सोमवार को रामायणम् (Ramayana Movie) ने बहुत ही बेहतरीन कलेक्शन किया है।
148 करोड़ कमाते ही धुरंधर 2 पर लगेगा ग्रहण
रणबीर कपूर की रामायणम् अमेरिका से लेकर कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया और मिडिल ईस्ट सहित कई कंट्रीज में बेहतरीन परफॉर्म कर रही है। यही वजह है कि वर्ल्डवाइड मूवी की स्पीड घरेलू बॉक्स ऑफिस के मुकाबले कमाई में दोगुनी है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्डवाइड रामायणम् (Ramayana Collection) ने 19 दिनों में कुल 1704.65 करोड़ की कमाई कर ली है।
सोमवार को मूवी का सिंगल डे कलेक्शन 15.15 करोड़ तक का हुआ है। 1704.65 करोड़ कमाने के बाद अब रणबीर कपूर की रामायणम् को धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बस 148 करोड़ की कमाई करनी है।

ओवरसीज मार्केट में दूसरी सबसे कमाऊं बॉलीवुड फिल्म
रणबीर कपूर की रामायणम् 2026 की उन फिल्मों में शुमार है, जिसने एक के बाद एक रिकॉर्ड कायम किए हैं। ये मूवी जहां सबसे तेज रफ्तार से वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी, तो वहीं ओवरसीज मार्केट में नितेश तिवारी की फिल्में हैट्रिक मारने से बस एक मूवी दूर है। दंगल जहां 1535 करोड़ की कमाई के साथ सबसे आगे है, तो वहीं रामायणम् 563.00 करोड़ के साथ दूसरी सबसे कमाऊं बॉलीवुड मूवी है।

वर्ल्डवाइड और ओवरसीज मार्केट में बेहतरीन कमाई करने वाली रामायणम् का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1141 करोड़ तक पहुंच गया है। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् अगर धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन ब्रेक कर देती है, तो ये साल 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बन जाएगी।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :