अनिल कपूर के लिए Kumar Sanu ने गाया था 'इजहार-ए-इश्क', 32 सालों से बना हुआ सिनेमा का 'लव एंथम'
अनिल कपूर के लिए Kumar Sanu ने गाया था 'इजहार-ए-इश्क', 32 सालों से बना हुआ सिनेमा का 'लव एंथम'
सिंगर कुमार सानू ने 32 साल पहले सिनेमा का एक कल्ट क्लासिक रोमांटिक गीत अभिनेता अनिल कपूर के लिए गाया था।
-1792473107189_v.webp)
अनिल कपूर का रोमांटिक सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)
HIGHLIGHTS
कुमार सानू ने गाया था 90s का कल्ट सॉन्ग
अनिल कपूर का कालजयी रोमांटिक सॉन्ग
32 सालों से बना हुआ प्यार करने वालों की आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने 90 के दशक में ऋषि कपूर, अजय देवगन और शाह रुख खान जैसे कई फिल्म कलाकारों की फिल्मों के रोमांटिक गीतों को अपनी आवाज दी, जिन्हें आज भी खूब सुना जाता है।
इस मामले में 80 के दशक के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) का नाम भी शामिल होता है, जिनकी फिल्म के एक कालजयी रोमांटिक सॉन्ग को सानू द ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। 32 साल पहले आया कुमार सानू का ये गीत आज भी सिनेमा जगत में अमर है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है-
कुमार सानू का लव एंथम
बतौर गायक कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में 90 के दशक के कई यादगार नगमों को गाया। उनमें से एक गीत उन्होंने अनिल कपूर के लिए भी गाया था, जो साल 1994 में आई निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942 ए लव स्टोरी से नाता रखता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात एक लड़की को देखा... (Ek Ladki Ko Dekha) गाने के बारे में की जा रही है।

कुमार सानू की आवाज में ये गीत पिछले 32 सालों से सिनेमा जगत में एक कल्ट क्लासिक रोमांटिक ट्रैक के तौर पर अमर है। फिल्म 1942 ए लव स्टोरी (1942 A Love Story) फिल्म का ये गाना अभिनेता अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था और इस मूवी की लोकप्रियता में इस गीत का अहम योगदान भी रहा था। साफतौ पर कहा जाए एक लड़की को देखा... सॉन्ग की वजह से 1942 ए लव स्टोरी फिल्म को आज भी याद किया जाता है।
कुमार सानू की मधुर आवाज में इस गीत को श्रोता आज भी सुनना पसंद करते हैं। इसी कारण एक लड़की को देखा... गाने को सिनेमा का लव एंथम भी माना जाता है। अगर आप भी 90s के गानों को सुनते हैं तो यकीनन ये सॉन्ग आपकी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होगा।
आरडी बर्मन और जावेद अख्तर की जुगलबंदी
बात की जाए 1942 ए लव स्टोरी फिल्म के एक लड़की को देखा... गाने की मेकिंग के बारे में तो कुमार सानू की गायिकी के अलावा इस गीत के बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की कलम से निकले थे। इसके अलावा अनिल कपूर के इस सॉन्ग के म्यूजिक को महान संगीतकार आरडी बर्मन ने तैयार किया था।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :